Dudhwa National Park

दुधवा वन्य जीव अभ्यारण्य और लखनऊ की चिकनकारी देखेगी दुनिया

213 0

लखनऊ: योगी सरकार के नेतृत्व में उत्तर प्रदेश पर्यटन में बड़ी उड़ान भर रहा है। प्रयागराज महाकुंभ हो, अद्भुत प्राकृतिक सौंदर्य के लिए प्रसिद्ध दुधवा राष्ट्रीय उद्यान (Dudhwa Wildlife Sanctuary) हो या फिर लखनऊ की प्रसिद्ध चिकनकारी, राज्य के विभिन्न आकर्षणों से अब दुनिया परिचित होगी। ईको टूरिज्म डेवलपमेंट बोर्ड ब्रिटेन के प्रसिद्ध ट्रैवल राइटर्स की फैम ट्रिप का आयोजन कर रहा है, जो प्रयागराज, लखनऊ और दुधवा का भ्रमण करेगा।

25 को प्रयागराज रवाना होगा दल

पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री जयवीर सिंह ने बताया कि सॉरचा मैरेड ब्रैडली और एलेक्ज़ेंड्रा निकोल लोवेट ब्रिटेन के सुप्रसिद्ध ट्रैवल राइटर हैं। इनके साथ ब्रिटेन से ओइनोन जुडिथ डेल भी आ रही हैं। ये दल 24 फरवरी को दिल्ली पहुंचेगा। 25 फरवरी को सभी लोग प्रयागराज के लिए रवाना होंगे। 25-26 फरवरी को प्रयागराज में महाकुंभ सहित अनेक धार्मिक, ऐतिहासिक स्थलों का भ्रमण करेंगे। 27 फरवरी को लखनऊ के प्रसिद्ध आकर्षणों, विशेषकर चिकनकारी को देखेंगे। यहां से 28 फरवरी को दुधवा राष्ट्रीय उद्यान (Dudhwa Wildlife Sanctuary) के लिए रवाना हो जाएंगे।

दुधवा (Dudhwa Wildlife Sanctuary) का भी दीदार करेगा ब्रिटिश दल

पर्यटन मंत्री ने बताया कि दुधवा वन्य जीव अभ्यारण्य (Dudhwa Wildlife Sanctuary) घने जंगलों और ऊंचे घास के मैदानों के लिए प्रसिद्ध है। यहां बाघ, तेंदुए समेत विभिन्न प्रकार के हिरण, हाथी, गीदड़, लकड़बग्घे आदि पाए जाते हैं। दुधवा में गैंडे बहुतायत हैं। ब्रिटिश दल इन विशेष आकर्षणों का अनुभव लेगा। तीन मार्च को लखनऊ और फिर वहां से दिल्ली के लिए रवाना हो जाएगा। दिल्ली से चार मार्च को लंदन के लिए प्रस्थान करेंगे।

पर्यटन में तेज गति से बढ़ रहा उत्तर प्रदेश

पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री ने बताया कि टूरिज्म के क्षेत्र में उत्तर प्रदेश तेजी गति से आगे बढ़ रहा है। राज्य घरेलू पर्यटकों की पहली पसंद हैं। शीघ्र ही विदेशी पर्यटन के मामले में भी हम यह उपलब्धि हासिल करेंगे। क्योंकि, उत्तर प्रदेश के पास विदेशी पर्यटकों को आकर्षित करने की पूरी क्षमता है।

इसकी जानकारी पर्यटकों तक पहुंचाने की आवश्यकता है, जिसे वृहद स्तर पर किया जा रहा है। इसी क्रम में यह फैम ट्रिप भी कराई जा रही है।

Related Post

बलात्कार के आरोपी की हुई मौत

बलात्कार के आरोपी की हुई मौत

Posted by - March 8, 2021 0
सचेंडी क्षेत्र में गिरफ्तार बलात्कार के आरोपी की चौबेपुर स्थित अस्थाई जेल में आज संदिग्ध परिस्थितियों में मृत्यु हो गई।…
Maha Kumbh

सनातन धर्म की अलख जगाने प्रयागराज महाकुम्भ आ रही है पवित्र छड़ी यात्रा

Posted by - December 31, 2024 0
महाकुम्भ नगर। प्रयागराज महाकुम्भ (Maha Kumbh) में आस्था की डुबकी लगाने आ रहे करोड़ों श्रद्धालु सनातन की अलख जगाने निकली…

मुनव्वर राणा को लेकर भाजपा मंत्री के बिगड़े बोल, कहा- भारतीयों की खिलाफत की तो एनकाउंटर होगा

Posted by - July 21, 2021 0
उत्तर प्रदेश में विधानसभा चुनाव से पहले सियासी गर्मी बढ़ी हुई है, मुनव्वर राणा ने पिछले दिनों योगी के दोबारा…
cm yogi, jp nadda

सीएम योगी ने जेपी नड्डा के साथ काल भैरव और श्रीकाशी विश्वनाथ के दरबार में लगाई हाजिरी

Posted by - January 20, 2023 0
वाराणसी। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) ने शुक्रवार सुबह काशी के कोतवाल कहे जाने वाले काल भैरव मंदिर और श्रीकाशी…