क्रिकेट

अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में पिच सुखाने के लिए किया गया इन उपकरणों का इस्तेमाल

893 0

स्पोर्ट्स डेस्क। बीते कल रविवार भारत और श्रीलंका के बीच गुवाहाटी में खेला जाने वाला पहला टी-20 बस इसलिए रद्द हो गयी क्योंकि वहां मैदान गीला था। जबकि टॉस तय किए गए समय पर ही हुआ, लेकिन मैच शुरू होने से पहले ही बारिश बाधा बन गई।

हालांकि उंड स्टाफ पिच सूखाने की पूरी कोशिश करते रहे। लेकिन उन सभी की पूरी कोशिश नाकाम रही। वहीं दूसरी तरफ अंपायर्स पिच निरक्षण का समय बदलते रहे। नतीजतन बिना गेंद फेंके मुकाबला रद्द करना पड़ा।

भारतीय कप्तान कोहली ने टॉस जीतकर श्रीलंका को बल्ला थमाया, लेकिन खेल शुरू होता इसके पहले ही तेज बारिश शुरू गई। बारिश थमने के बाद पिच पर कुछ गीले स्थान बन गए, यह वह स्पॉट्स थे, जहां हर हाल में गेंद पिच होती। लिहाजा स्टेडियम के कर्मचारी पिच सुखाने में जुट गए, लेकिन जिन उपकरणों के साथ उनकी कोशिश शुरू हुई वह वाकई हास्यास्पद था।

 

गुवाहाटी की पिच को सुखाने में जिन चीजों का इस्तेमाल किया गया, वो शायद क्रिकेट के इतिहास में पहली बार हुआ होगा। ग्राउंड स्टाफ पहले वैक्यूम क्लीनर से पिच सुखाने लगा। बात न बनती देख तुरंत हेयर ड्रायर और फिर कपड़ों पर स्त्री करने वाले स्टीम आयरन का प्रयोग करना पड़ा।

गाजियाबाद में एक ट्रॉली में टक्कर लगने से हुई पांच लोगों की मौत, दो घायल

अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट के इतिहास में ऐसा पहली बार हुआ होगा, जिसमें इन सब चीजों का इस्तेमाल पिच को सुखाने के लिए क्या गया। मैच को लेकर भारतीय कप्तान विराट कोहली भी परेशान होते दिखे। वह कई बार मैदान पर गए और पिच का जायजा लिया।

पिच सुखाने के लिए वैक्यूम क्लीनर, स्टीम आयरन और हेयर ड्रायर के इस्तेमाल के बाद सोशल मीडिया पर फैंस ने जमकर मजाक बनाया। पूर्व क्रिकेटर और कमेंटेटर आकाश चोपड़ा ने असम क्रिकेट संघ के ग्राउंड स्टाफ की गलती बताई। रात 9:46 तब ग्राउंड स्टाफ बड़ी ही ईमानदारी से अपना काम करते दिखा।

अंपायर्स ने स्थानीय समयानुसार 9 बजकर 46 मिनट में आखिरी बार निरीक्षण करने के बाद मैच रद्द करने का फैसला किया, जिससे बारिश के बावजूद बड़ी संख्या में स्टेडियम में मौजूद दर्शक निराश हो गए। तीन मैचों की मौजूदा सीरीज का दूसरा टी-20 इंटरनैशनल मैच इंदौर में 7 जनवरी को खेला जाएगा। चोटिल होने के कारण पिछले कुछ महीनों से बाहर चल रहे बुमराह को भारत ने अंतिम एकादश में रखा था।

Related Post

Amit Shah was welcomed by CM Dhami

देहारादून पहुंचे केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, जौलीग्रांट एयरपोर्ट पर सीएम धामी ने किया स्वागत

Posted by - March 7, 2026 0
केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह (Amit Shah) आज शनिवार को देवभूमि उत्तराखंड के दौरे पर हैं। उनके दौरे…
अधिवक्ता का अपहरण कर उन्नाव में आरोपियों ने की हत्या

अधिवक्ता का अपहरण कर उन्नाव में आरोपियों ने की हत्या

Posted by - March 30, 2021 0
दो सगे भाईयों ने लखनऊ से एक अधिवक्ता का अपहरण कर उन्नाव में ले जाकर हत्या कर दी पुलिस ने शव उन्नाव के मौरावां क्षेत्र में सड़क किनारे बरामद कर लिया बीते शनिवार से अधिवक्ता लापता थे, पुलिस तलाश में लगी थी। पुलिस ने इस बारे में छानबीन में पता चला कि अधिवक्ता को उसके ही पड़ोसी अपने साथ ले गए हैं। इसके बाद पुलिस ने दोनों भाईयों को गिरफ्तार कर वारदात का खुलासा किया।मामला कैसरबाग थानाक्षेत्र के लालकुंआ, मकबूलगंज इलाके का है। यहां से अधिवक्ता नितिन तिवारी (35) का अपहरण कर हत्या कर दी गई। एडीसीपी पश्चिम राजेश कुमार श्रीवास्तव के मुताबिक नितिन तिवारी मकबूलगंज में रहते थे। होली के हुड़दंग का विरोध करने पर वकील पर फायरिंग बीते शनिवार को उनके भाई मयंक ने अपहरण की आशंका जताते हुए कैसरबाग कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कराई थी। पुलिस की कई टीमें उनकी लोकेशन ट्रेस करने के साथ ही पड़ताल में लगी थीं। इस बीच रविवार को नितिन का शव उन्नाव जनपद के मौरावां क्षेत्र के पिसंदा गांव में सड़क किनारे झाड़ियों में पड़ा मिला। उन्नाव पुलिस की सूचना पर मयंक के परिवारीजनों ने शव की शिनाख्त की। पड़ताल में पता चला कि नितिन को उनके पड़ोस में रहने वाले प्रवीण अग्रवाल और उसका भाई विपिन अग्रवाल अपने साथ कार से ले गया था। दोनों की तलाश शुरू हुई। इस बीच उन्नाव पुलिस ने मामले में हत्या का मुकदमा दर्ज कर प्रवीण और उसके भाई विपिन को गिरफ्तार कर लिया। उन्नाव के मौरावां थाने के इंस्पेक्टर ने बताया कि दोनों हत्यारोपितों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है। पोस्टमार्टम में अधिवक्ता की गला दबाने और सिर पर भारी वस्तु से प्रहार कर हत्या करने की पुष्टि हुई है। एटीएस को सौदागार सदर की पत्नी की तलाश…