Stock Market

लगातार दूसरे दिन बाजार खुलते ही Stock Market में आई गिरावट

441 0

नई दिल्‍ली: पिछले सप्‍ताह की लगातार बढ़त का भारतीय शेयर बाजार (Stock Market) ने मोमेंटम खो दिया है। इस सप्‍ताह के मंगलवार को लगातार दूसरे दिन शेयर बाजार में गिरावट दिख रही है। आज बाजार खुलते ही सेंसेक्‍स और निफ्टी धड़ाम हो गए। सुबह सेंसेक्‍स ने 175 अंकों के नुकसान के साथ 54,220 पर खुलकर कारोबार की शुरुआत की, जबकि निफ्टी 90 अंक टूटकर 16,126 पर खुला और ट्रेडिंग की शुरुआत हुई।

बाजार में गिरावट देखकर निवेशकों पर निगेटिव सेंटिमेंट हावी हो गया और वे बिकवाली पर उतर आए। सुबह 9.25 बजे सेंसेक्‍स 311 अंक टूटकर 54,084 पर ट्रेडिंग करने लगा जबकि निफ्टी 108 अंकों के नुकसान के साथ 16,108 पर पहुंच गया। आज के कारोबार में बीएसई मिडकैप और स्‍मॉलकैप पर भी 0.5 फीसदी का नुकसान दिख रहा है।

RSS कार्यालय पर बम से हमला, इमारत के टूटे खिड़की के शीशे

निवेशकों ने आज शुरुआत से ही Tata Steel, HCL Tech, Dr Reddy’s Labs, Titan, Bajaj Finserv और M&M जैसी कंपनियों के शेयरों में बिकवाली शुरू कर दी, जिससे ये स्‍टॉक टॉप लूजर की श्रेणी में आ गए। इन स्‍टॉक्‍स में शुरुआती कारोबार के दौरान ही 2 फीसदी तक गिरावट दिख रही तो दूसरी ओर, Axis Bank, TCS, Bharti Airtel और SBI के स्‍टॉक्‍स में आज मामूली बढ़त दिख रही है।

पीएम मोदी का ऐतिहासिक दौरा, दोबारा प्रधानमंत्री बनने के बाद आज जाएंगे बिहार

Related Post

PM के पास हवाई जहाज के लिए रुपये हैं, लेकिन गन्ना किसानों के लिए नहीं- प्रियंका

Posted by - February 20, 2021 0
मुजफ्फरनगर । मुजफ्फरनगर के आगरा ब्लॉक में स्वामी कल्याण देव इंटर कॉलेज में कांग्रेस पार्टी द्वारा किसान पंचायत का आयोजन…
CM Yogi with surya pratap shahi

पीएम किसान सम्मान निधि योजना में यूपी का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन, मिला सम्मान

Posted by - February 25, 2021 0
लखनऊ । केंद्र सरकार की बेहद महत्वाकांक्षी योजना पीएम किसान सम्मान निधि (PM Kisan Samman Nidhi) में उत्तर प्रदेश सरकार…