Shri Kashi Vishwanath Dham

दिन-प्रतिदिन देश-दुनिया काशी की तरफ हो रही आकर्षित

185 0

वाराणसी: पीएम मोदी व सीएम योगी के नेतृत्व की डबल इंजन सरकार ने उत्तर प्रदेश में पर्यटन को नया आयाम दिया है। काशी (Kashi) हो या यूपी का अन्य कोई भी जनपद, यहां आने वाले पर्यटकों की संख्या में बेतहाशा वृद्धि हुई है। देश और दुनिया से आए पर्यटक दिन-प्रतिदिन काशी की तरफ आकर्षित हो रहे हैं। आठ साल में विकास का मॉडल बनकर बनारस विश्व के पर्यटन मानचित्र पर छा गया है। इस कारण यहां आने वाले पर्यटकों की संख्या में रिकॉर्ड वृद्धि हो रही है। वर्ष 2024 के पहले तीन महीने के मुक़ाबले 2025 के पहले तीन महीने (जनवरी, फरवरी व मार्च) में भारतीय पर्यटकों की संख्या 77.59 प्रतिशत बढ़ी है, जबकि विदेशी सैलानियों की आमद में 34.21 प्रतिशत की वृद्धि हुई है।

काशी (Kashi) के कायाकल्प होने के बाद से शिव की नगरी काशी में पर्यटकों की आमद में अप्रत्याशित वृद्धि हो रही है। पर्यटन विभाग के उपनिदेशक राजेंद्र रावत ने बताया कि वर्ष 2024 के प्रथम तीन माह (जनवरी-मार्च) में काशी में 2,56,78,631 पर्यटक आए थे, जबकि वर्ष 2025 में पर्यटकों की संख्या 11,46,11,239 हो गई। वहीं विदेशी पर्यटकों की संख्या वर्ष 2024 में 98961 थी, जबकि वर्ष 2025 में बढ़कर 1,50,425 हो गई है। 2024 के जनवरी, फरवरी, मार्च के सापेक्ष 2025 के जनवरी ,फरवरी और मार्च में कुल 8,89,32,608 ( आठ करोड़ 89 लाख 32 हजार छह सौ आठ ) भारतीय पर्यटक बढ़े हैं। यह वर्ष 2024 के मुकाबले 2025 के पहले तीन माह में 77. 59 प्रतिशत अधिक है।

2024 के जनवरी, फरवरी व मार्च माह के सापेक्ष 2025 के तीन महीने में कुल 51,464 विदेशी मेहमानों की संख्या बढ़ी है। 2024 के मुकाबले 2025 के पहले तीन में यह वृद्धि 34.21 प्रतिशत है।

वर्ष 2024

माह भारतीय पर्यटक विदेशी पर्यटक
जनवरी 72,55,719 27,247
फरवरी 80,30,385 36,139
मार्च 1,03,92,527 35,575
कुल- 2,56,78,631 98,961

वर्ष 2025

माह भारतीय पर्यटक विदेशी पर्यटक
जनवरी 4,79,68,503 64,165
फरवरी 6,05,85,171 44,943
मार्च 60,57,565 41,317
कुल- 11,46,11,239 1,50,425

Related Post

Eknath Shinde

स्पीकर चुनाव के बाद एकनाथ शिंदे ने पुराने विधानसभा अध्यक्षों का किया जिक्र

Posted by - July 3, 2022 0
मुंबई: महाराष्ट्र विधानसभा में आज स्पीकर का चुनाव हो गया है। बीजेपी से उम्मीदवार राहुल नार्वेकर (Rahul Narvekar) को जीत…
CM Yogi

सीएम योगी ने राज्यपाल को “मेरे राम मेरी रामकथा” नामक पुस्तक की भेंट

Posted by - January 23, 2023 0
लखनऊ। प्रदेश की राज्यपाल आनंदीबेन पटेल (Anandiben Patel) से सोमवार को राजभवन में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) ने शिष्टाचार…
Rahul Gandhi

भारत में संकट सिर्फ कोरोना नहीं, बल्कि केंद्र सरकार की जन विरोधी नीतियां भी हैं- राहुल गांधी

Posted by - April 22, 2021 0
ऩई दिल्ली। इससे पहले बुधवार को राहुल गांधी ने केंद्र सरकार पर सवाल उठाते हुए कहा कि वैक्सीन रणनीति नोटबंदी…
प्रियंका गांधी

मेरठ पहुंचीं प्रियंका गांधी बोलीं- जहां अन्याय होगा वहां हम खड़े होंगे

Posted by - January 4, 2020 0
मेरठ। कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी मुजफ्फरनगर के बाद मेरठ में परतापुर स्थित साईं कॉलोनी में भूड़बराल आवास पर पहुंची हैं।…