Vegetable

कटहल खराब निकलने पर सब्जी वाले को उतारा मौत के घाट

526 0

गाजियाबाद: यूपी में छोटी-छोटी बात को लेकर बड़े बड़े बवाल हो जाते है। गाजियाबाद (Ghaziabad) में कटहल खराब निकलने पर सब्जी वाले की पीट-पीटकर हत्या कर दी गई। घटना को अंजाम देकर आरोपी मौके से फरार हो गया। सब्जी बेचने वाले (Vegetable seller) घायल व्यक्ति को परिजन इलाज के लिए तुरंत अस्पताल ले गए, जहां इलाज के दौरान उसने दम तोड़ दिया।

जानकारी के मुताबिक, कवि नगर थाना इलाके के बापू धाम स्थित मोरटा गांव में अनिल कुमार (38) सब्जी की रेहड़ी लगता था। बीते 23 जून की शाम को एक शख्स अनिल से कटहल खरीद कर ले गया था। कटहल खराब निकलने पर वह गुस्से में आया और सब्जी वाले से गाली गलौज करते हुए मारने पीटने लगा। सब्जी वाले ने कहा कि भैया आप पैसे ले जाओ अगर कठहल खराब निकल गया है। उसने ठेली पर रोशनी के लिए लगी एलईडी लाइट का स्टैंड उठाया और अनिल के सिर पर ताबड़तोड़ वार करने शुरू कर दिए।

पीएम मोदी ने आज की मन की बात, आपातकाल को किया याद

मृतक के बेटे की शिकायत पर पुलिस ने गैर इरादतन हत्या का मुकदमा दर्ज कर आरोपी की तलाश में जुट गई है। बताया जा रहा है कि जिस वक्त संदीप त्यागी सब्जी विक्रेता के साथ मारपीट कर रहा था, उस वक्त काफी संख्या में लोग मौके पर मौजूद थे, लेकिन वह तमाशबीन बने रहे। किसी ने भी अनिल को बचाने की कोशिश नहीं की।

पाकिस्तानी युवक से महिला टीचर को हुआ प्यार, बॉर्डर पहुंचने से पहले उतरा बुखार

Related Post

Swachh Ghat Competition

स्वच्छ घाट प्रतियोगिता 2.0: छठ महापर्व पर घाटों की स्वच्छता और सौंदर्यीकरण के लिए योगी सरकार ने बढ़ाए कदम

Posted by - November 6, 2024 0
लखनऊ: छठ महापर्व (Chhath Mahaparv)के अवसर पर योगी सरकार प्रदेश में स्वच्छ घाट प्रतियोगिता 2.0 (Swachh Ghat Competition 2.0) का…
CM Yogi

सकारात्मकता के साथ सत्य की राह पर चलने की प्रेरणा देती है श्रीराम कथा

Posted by - September 13, 2022 0
गोरखपुर। मुख्यमंत्री एवं गोरक्षपीठाधीश्वर योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) ने कहा कि मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्रीराम हर परिस्थिति में सत्य के…
Deepotsav

अयोध्या ने बनाया नया कीर्तिमान, 22.23 लाख दीपों से जगमगाई प्रभु श्रीराम की नगरी

Posted by - November 11, 2023 0
लखनऊ/अयोध्या। मर्यादा पुरुषोत्तम श्रीराम की अयोध्या ने नया कीर्तिमान बनाते हुए दीपोत्सव 2023 (Deepotsav) में 22.23 लाख दीप प्रज्ज्वलित किए।…