The Family Man

‘द फैमिली मैन’ के दूसरा सीजन 12 फरवरी को होगा रिलीज

1231 0

मुंबई। बॉलीवुड अभिनेता मनोज वाजपेयी अपने हिट वेब शो ‘द फैमिली मैन’ (The Family Man) के दूसरे सीजन के साथ आगामी 12 फरवरी को वापसी करने जा रहे हैं। इसमें वह एनआईए एजेंट श्रीकांत तिवारी के रूप में नजर आएंगे। जासूसी पर आधारित शो की रिलीज की तारीख भी गूढ़ तरीके से ’21’ में ‘1202’ (12 फरवरी, 2021) बताई गई है। साउथ की स्टार सामंथा अक्किनेनी भी दूसरे सीजन में नजर आएंगी। इस सीरीज में एनआईए एजेंट श्रीकांत नजर आते हैं।

आंवला जूस का सेवन कब और कितनी मात्रा में करें, जानें फायदे

बाजपेयी के अलावा इस शो के साथ प्रियामणि, शारिब हाशमी और शरद केलकर भी वापसी करेंगे। राज और डीके द्वारा डायरेक्ट और प्रोड्यूस किए गए शो में दर्शन कुमार, सनी हिंदुजा, श्रेया धनवंतरी, शहाब अली, वेदांत सिन्हा, महेक ठाकुर और सीमा बिस्वास भी हैं। इस सीरीज में तमिल सिनेमा के माइम गोपी, रवींद्र विजय, देवदर्शनी चेतन, अनंदसामी और एन.अलगामपरुमल भी दिखाई देंगे।

राज और डीके ने कहा कि पहले सीजन की प्रतिक्रिया जबरदस्त थी। हमें उम्मीद है हम फिर से दर्शकों के सामने ऐसी कहानी लाएंगे जो पहले सीजन की तरह ही आकर्षक है। पिछले 16 महीनों से हमसे पूछा जा रहा था कि सीजन 2 कब आ रहा है। कोरोना महामारी के कारण हमारी टीम ने घर से भी काफी काम किया। हम शो में शामिल सभी लोगों को धन्यवाद देना चाहते हैं। प्रशंसकों को यकीन दिलाना चाहते हैं कि द फैमिली मैन के नए सीजन में हमारे पास कई सरप्राइज हैं।

Related Post

Bengali

बंगाली अभिनेत्री को पॉकेटमारी के आरोप में पुलिस ने किया गिरफ्तार

Posted by - March 13, 2022 0
कोलकाता: बंगाली अभिनेत्री रूपा दत्ता (Bengali actress Roopa Dutta) को अंतरराष्ट्रीय कोलकाता पुस्तक मेले (International Kolkata Book Fair) के आयोजन…
वंडर वुमन 1984

‘वंडर वुमन 1984’ का ट्रेलर रिलीज, एक्ट्रेस गैल गैडट को शूटिंग के दौरान रीढ़ में लगी चोट

Posted by - December 11, 2019 0
नई दिल्ली। हॉलीवुड एक्ट्रेस गैल गैडट की फिल्म ‘वंडर वुमन 1984’ का ट्रेलर हाल ही में रिलीज हो गया है।…
साइकिल गर्ल

‘साइकिल गर्ल’ ज्योति कुमारी पर बॉलीवुड बनाएगा फिल्म,​ किया ऐलान

Posted by - May 28, 2020 0
मुंबई। बॉलीवुड फिल्मकार विनोद कापड़ी बिहार की बेटी ‘साइकिल गर्ल’ ज्योति कुमारी पर फिल्म बनाने का ऐलान किया है। बता…
आशा भोसले

मनोरंजन जगत कोरोना को हराकर मजबूती से वापसी करेगा : आशा भोंसले

Posted by - April 20, 2020 0
मुंबई। बॉलीवुड की जानी मानी पार्श्वगायिका आशा भोंसले ने कोरोनावायरस को लेकर बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा कि मनोरंजन…