मकान की छत गिरी, मलबे में दबकर दो बच्चों की मौत

608 0

मलिहाबाद थाना क्षेत्र में सोमवार को एक जर्जर मकान की छत (roof collapsed) गिर गई। इसके मलबे के नीचे दबकर दो मासूम बच्चों की मौत हो गई, जबकि मां की हालत बेहद गंभीर है। पुलिस और प्रशासन के अधिकारियों ने मौका मुआयना किया और पीड़ितों को सरकार से आर्थिक मदद दिलाने का आश्वासन दिया है।

मलिहाबाद के रहीमाबाद कस्बे से सटे लालूहार गांव में सुनील अपनी पत्नी भगना देवी और तीन बच्चों के साथ रहता है। उसने बताया कि उसका मकान जर्जर था। सोमवार को अचानक मकान की छत भर-भराकर गिर गई। मलबे के नीचे उसकी पत्नी भगना देवी और दो बच्चे कार्तिक (10) और बेटी नीशू (4) दब गए। चीख-पुकार सुनकर आये आस-पड़ोसियों ने पुलिस को सूचित किया।

सूचना पर पहुंची पुलिस ने ग्रामीणों की मदद से मलबे को हटाकर तीनों को बाहर निकालते हुए घायलवस्था में इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया। जहां डॉक्टरों ने दोनों बच्चों को मृत घोषित कर दिया, जबकि महिला को मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया। इस हादसे में सुनील जहां अपने दो बच्चों की मौत और पत्नी की हालत को देखकर सदमे में है। पड़ोसियों ने सुनील के तीसरे बच्चे को अपने पास रखा हुआ है, वह भी इस घटना के बाद से काफी डरा हुआ है।

घटना की जानकारी पर पहुंचे एसडीएम हनुमान प्रसाद ने मौका मुआयना किया। उन्होंने परिजनों को आश्वस्त किया है कि सरकार से उन्हें आर्थिक मदद दिलायी जायेगी।

Related Post

cm yogi

बतौर स्टार प्रचारक पश्चिम बंगाल में CM योगी की मांग पीएम मोदी के बाद सबसे ज्यादा

Posted by - March 3, 2021 0
लखनऊ। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) भले ही हमेशा विपक्ष के निशाने पर हों, लेकिन बतौर स्टार…
SC

दिल्ली में होगा गिरफ्तार पत्रकार सिद्दीक कप्पन का इलाज, सुप्रीम कोर्ट ने UP सरकार को दिया आदेश

Posted by - April 28, 2021 0
नई दिल्ली । सुप्रीम कोर्ट ने उत्तर प्रदेश सरकार को बुधवार (28 अप्रैल) को निर्देश दिया है कि पिछले साल…
Basant Panchami

माघ मेले के लिए परिवहन विभाग की बड़ी तैयारी, वाराणसी से चलेंगी 336 अतिरिक्त बसें

Posted by - December 18, 2025 0
वाराणसी : प्रयागराज में महाकुम्भ-2025 के सफल आयोजन के बाद योगी सरकार माघ मेले (Magh Mela) की तैयारियों में पूरी…