Petrol

पेट्रोल-डीजल की बढ़ती कीमतों में आज का दिन शुभ, देखें रेट

562 0

नई दिल्ली: पेट्रोल-डीजल (Petrol and diesel) की तेजी से बढ़ती कीमतों से सरकारी तेल कंपनियों (State oil companies) ने लोगों को आज गुरुवार को राहत दी गई है, कई दिनों से लगातार बढ़ रही कीमतों को आज स्थिर रखा गया है और इसमें कोई बढ़ोतरी नहीं की गई है।

तेल कंपनियां 22 मार्च से अब तक 14 बार पेट्रोल और डीजल के दाम बढ़ा चुकी हैं। इस दौरान दोनों तरह के ईंधन 10 रुपये से ज्यादा महंगे हो गए हैं। इससे पहले 4 नवंबर 2021 के बाद कंपनियों ने अपने दाम करीब करीब चार महीने। इस दौरान वैश्विक बाजार में कच्चा तेल 100 अमेरिकी डॉलर प्रति बैरल से ऊपर चला गया और अब कंपनियां इस दबाव की भरपाई के लिए लगातार कीमतें बढ़ा रही हैं।

गुरुवार को कोई बढ़ोतरी नहीं होने से राजधानी दिल्ली में पेट्रोल की कीमत 105.41 रुपये पर स्थिर रही. हालांकि, स्थानीय टैक्स की वजह से महाराष्ट्र के परभणी में पेट्रोल की कीमत 1.50 रुपये बढ़कर 123.53 रुपये प्रति लीटर हो गई है. यह देश में बिकने वाला सबसे महंगा पेट्रोल है।

चारों महानगरों में पेट्रोल-डीजल के दाम

दिल्ली – पेट्रोल 105.41 रुपये और डीजल 96.67 रुपये प्रति लीटर

मुंबई – पेट्रोल 120.51 रुपये और डीजल 104.77 रुपये प्रति लीटर

चेन्नई – पेट्रोल 110.85 रुपये और डीजल 100.94 रुपये प्रति लीटर

कोलकाता – पेट्रोल 115.12 रुपये और डीजल 99.83 रुपये प्रति लीटर

शहरवार दरें

नोएडा में पेट्रोल 105.47 रुपये और डीजल 97.03 रुपये प्रति लीटर हो गया है।

लखनऊ में पेट्रोल 105.25 रुपये और डीजल 96.83 रुपये प्रति लीटर हो गया है।

पोर्ट ब्लेयर में पेट्रोल 91.45 रुपये और डीजल 85.83 रुपये प्रति लीटर हो गया है।

पटना में पेट्रोल 116.23 रुपये और डीजल 101.06 रुपये प्रति लीटर हो गया है।

यह भी पढ़ें: सर्वांगीण विकास के लिए हर संभव प्रयास किए जाएंगे: सीएम शिवराज

 

Related Post

CM Dhami

सौंग बांध परियोजना को भी निर्धारित अवधि मार्च 2030 से पहले करें पूर्ण: सीएम धामी

Posted by - June 27, 2025 0
देहरादून: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी (CM Dhami) ने शुक्रवार को मुख्यमंत्री आवास में उच्च स्तरीय बैठक के दौरान अधिकारियों को…
CM Dhami

मिलावटखोरों की अब खैर नहीं: धामी सरकार चलाएगी मासिक जांच अभियान

Posted by - March 12, 2026 0
देहरादून : जनस्वास्थ्य के साथ खिलवाड़ करने वाले मिलावटखोरों पर धामी सरकार (Dhami Goverment) का शिकंजा अब और कसेगा। त्योहारों…
CM Dhami

सीएम धामी ने दिए चारधाम यात्रा से पहले सभी तैयारियां समय पर पूरी करने के निर्देश

Posted by - April 7, 2026 0
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी (CM Dhami) ने मंगलवार को सचिवालय में मुख्यमंत्री घोषणाओं के अंतर्गत विधानसभा क्षेत्र थराली, कर्णप्रयाग, केदारनाथ,…
CM Dhami met Union Civil Aviation Minister Kinjarapu Rammohan Naidu

मुख्यमंत्री ने केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री से उत्तराखण्ड में हवाई सेवाओं के विस्तार पर की चर्चा

Posted by - September 12, 2025 0
देहारादून/नई दिल्ली। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी (CM Dhami) ने शुक्रवार को नई दिल्ली में केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री किंजरापु राममोहन…