T20 सीरीज

INDvsWI : T20 सीरीज में विराट की सेना के लिए ‘करो या मरो’ का मुकाबला

991 0

नई दिल्ली। टीम इंडिया फील्डिंग और बल्लेबाजी की कमजोरियों से सबक लेते हुए बुधवार को वेस्टइंडीज के खिलाफ मुंबई के वानखेड़े मैदान में उतरेगी। तीसरे और अंतिम टी-20 मैच में ‘करो या मरो’ की स्थिति में दोनों टीमों के लिए सीरीज दांव पर होगी।

सारी चीजें साफ होने पर ही नागरिकता बिल का समर्थन : उद्धव ठाकरे 

वेस्टइंडीज ने तिरुवनंतपुरम में आठ विकेट से मैच जीतकर सीरीज 1-1 से बराबर कर दी

भारत ने हैदराबाद में पहले टी-20 मैच में छह विकेट से जीत अपने नाम कर तीन मैचों की सीरीज में 1-0 की बढ़त बनाई थी, लेकिन दूसरे मैच में वेस्टइंडीज ने मेजबान टीम की खराब फील्डिंग और निचले क्रम की खराब बल्लेबाजी जैसी कमियों का बखूबी फायदा उठाया। वेस्टइंडीज ने तिरुवनंतपुरम में आठ विकेट से मैच जीतकर सीरीज 1-1 से बराबर कर दी।

बीपी और डायबिटीज को कंट्रोल करेंगे ये छह सुपरफूड 

टी-20 विश्व चैंपियन वेस्टइंडीज हर हाल में इस मैच को जीत खुद को इस प्रारूप की सर्वश्रेष्ठ टीम घोषित करना चाहेगी

विराट कोहली की कप्तानी वाली टीम इंडिया को अब सीरीज हासिल करने के लिए विंडीज को मुंबई में बुधवार को होने वाले निणार्यक मुकाबले में हर हाल में पराजित करना होगा। जबकि दो बार की टी-20 विश्व चैंपियन वेस्टइंडीज हर हाल में इस मैच को जीत खुद को इस प्रारूप की सर्वश्रेष्ठ टीम घोषित करना चाहेगी। भारत जैसी मजबूत टीम को उसी के घर में हराना भी उसके लिए ऑस्ट्रेलिया में होने वाले अगले विश्वकप से पहले मनोबल बढ़ाने वाला होगा।

दोनों टीमें इस प्रकार हैं:

भारत: विराट कोहली (कप्तान), रोहित शर्मा, लोकेश राहुल, संजू सैमसन, ऋषभ पंत, मनीष पांडे, श्रेयस अय्यर, शिवम दुबे, रवींद्र जडेजा, वाशिंगटन सुंदर, युजवेंद्र चहल, कुलदीप यादव, दीपक चाहर, भुवनेश्वर कुमार, मोहम्मद शमी।

वेस्टइंडीज: कीरोन पोलार्ड (कप्तान), फेबियन एलेन, ब्रैंडन किंग, दिनेश रामदीन, शेल्डन कॉट्रेल, एविन लुईस, शेफरन रदरफोर्ड, शिमरोन हेटमेयर, खारी पियरे, लेंडिल सिमन्स, जेसन होल्डर, हेडन वॉल्श जूनियर, कीमो पॉल और केसरिक विलियम्स।

Related Post

एलएनजेपी अस्पताल का औचक निरीक्षण

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री डॉ. हर्षवर्धन ने एलएनजेपी अस्पताल का किया औचक निरीक्षण

Posted by - April 4, 2020 0
नई दिल्ली। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री हर्षवर्धन ने शनिवार को दिल्ली सरकार के लोकनायक जयप्रकाश नारायण अस्पताल का दौरा किया। इस…
CM Dhami

धामी ने गैरसैंण में बद्रीनाथ मास्टर प्लान सहित अन्य विकास कार्यों की ली जानकारी

Posted by - November 19, 2024 0
चमोली/गैरसैंण। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी (CM Dhami) दो दिवसीय गैरसैंण के दौरे पर हैं। मंगलवार को मुख्यमंत्री ने बद्रीनाथ मास्टरप्लान…
CM Yogi addressed a public meeting in Wazirganj.

लालू यादव के शासन में 60 से अधिक जातीय नरसंहार और 30 हजार से अधिक अपहरण हुएः योगी

Posted by - November 5, 2025 0
गया: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) ने कहा कि 2005 के पहले बिहार में अपराध, जातीय संघर्ष, माओवाद, नक्सलवाद था।…
गांगुली

पश्चिम बंगाल को जरुरत पड़ी तो ईडन गार्डन को क्वारंटाइन के लिए देंगे : गांगुली

Posted by - March 25, 2020 0
कोलकाता। भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) के अध्यक्ष सौरभ गांगुली ने कहा है कि अगर जरुरत पड़ती है। तो वह…