CAB पर प्रियंका का पत्र

संघ के विधान को न बनने दें भारत का संविधान,CAB पर प्रियंका ने कार्यकर्ताओं को लिखा पत्र

1294 0

नई दिल्ली। लोकसभा में बीते सोमवार को पास हुए नागरिकता संशोधन बिल को लेकर विपक्ष का हमला जारी है। इसी बीच कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने इस मुद्दे पर उत्तर प्रदेश के कांग्रेस कार्यकर्ताओं को पत्र लिखा है। इस पत्र में उन्होंने इस बिल का विरोध करने के लिए कहा है। प्रियंका गांधी ने पार्टी कार्यकर्ताओं से कहा है कि संघ के विधान को भारत का संविधान न बनने दें।

संविधान की रक्षा में कांग्रेस  कार्यकर्ता देश की हर सड़क, हर शहर, हर कस्बे और कचहरी से लेकर संसद तक लड़ने का संकल्प ले

प्रियंका गांधी ने लिखा कि भारत के हर नागरिक का कर्तव्य बनता है कि इस सरकार को हम देश के संविधान को नष्ट कर संघ का विधान लागू नहीं करने दें। संविधान की रक्षा में कांग्रेस पार्टी का एक एक कार्यकर्ता देश की हर सड़क, हर शहर, हर कस्बे और कचहरी से लेकर संसद तक लड़ने का संकल्प ले।

गांधी ने आगे लिखा कि मैं उत्तर प्रदेश के अपने हर बहादुर कार्यकर्ता से कहना चाहती हूं। अब आजादी की लड़ाई के शेरों और शहीदों के सच्चे वारिसों वक्त आ गया है कि आप भारत के संविधान की रक्षा के लिए अपनी पूरा ताकत से लड़ाई में कूद पड़ो। हम संघ के विधान को भारत का संविधान नहीं बनने देंगे।

लोकसभा में बिल के समर्थन में पड़े 311 वोट

नागरिकता संशोधन बिल सोमवार देर रात लोकसभा से पास हो गया। बिल के पक्ष में 311 वोट पड़े जबकि विपक्ष में सिर्फ 80 वोट पड़े। इस बिल को अब बुधवार को राज्यसभा में पेश किया जाएगा। राज्यसभा के सभापति वेंकैया नायडू ने बताया है कि सदन में चर्चा के लिए 6 घंटे का समय तय किया गया है। बीजेपी के सांसद राकेश सिन्हा ने बिल का विरोध करने वाले पर सवाल उठाए हैं। राज्यसभा में शिवसेना के तीन सांसद हैं। राज्यसभा में बहुमत के लिए 121 सदस्यों का समर्थन चाहिए अभी 126 सदस्य साथ दिख रहे हैं।

Related Post

CM Dhami flagged off 09 mobile medical units

मुख्यमंत्री ने 09 मोबाइल मेडिकल यूनिट (एम्बुलेंस) को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना

Posted by - October 16, 2025 0
हंस फाउंडेशन देहरादून के सहयोग से प्रदत्त 08 व हिन्दुस्तान जिंक व ममता संगठन के संयुक्त सौजन्य से 1 मोबाईल…
CM Vishnu Dev Sai

आईईडी ब्लास्ट में 2 जवान शहीद, मुख्यमंत्री साय ने जवानों की शहादत को किया नमन

Posted by - October 19, 2024 0
रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय (CM Vishnudev Sai) ने नारायणपुर जिले के ग्राम कोडलियर के समीप जंगल में आईईडी ब्लास्ट…
cm dhami

समाज के कल्याण में संत समाज की अहम भूमिका: सीएम धामी

Posted by - February 26, 2023 0
हरिद्वार। मुख्यमंत्री (CM Dhami) रविवार को कनखल स्थित श्री पंचायती अखाड़ा महानिर्वाणी पहुंचे और अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद अध्यक्ष एवं…
डीएम को सौंपी ये खास चीज

सीएम योगी से प्रेरित नन्हे बालक ने कोरोना से जंग के लिए डीएम को सौंपी ये खास चीज

Posted by - March 29, 2020 0
बस्ती। कोरोना की जंग में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री आदित्यनाथ की अपील के बाद देश के कोने-कोने से लोग…