CM Bhajanlal Sharma

कार्यस्थलों पर महिलाओं की सुरक्षा को लेकर राज्य सरकार सख्त

134 0

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा (CM Bhajanlal Sharma) की मंशानुसार महिलाओं की सुरक्षा और सम्मान को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए राज्य सरकार ने एक महत्वपूर्ण कदम उठाया है। जिले के सभी सरकारी कार्यालयों, सार्वजनिक उपक्रमों और संस्थानों में कार्यस्थल पर महिलाओं से लैंगिक उत्पीड़न संबंधी शिकायतों के निवारण के लिए आंतरिक शिकायत समिति के गठन के निर्देश जारी किए गए हैं।

जिला कलक्टर श्रीनिधि बी टी ने सभी विभागाध्यक्षों को अपने-अपने कार्यालयों में आंतरिक शिकायत समिति गठित करने के निर्देश दिए हैं। जिन कार्यालयों में 10 या अधिक कर्मचारी कार्यरत हैं, उन्हें पांच दिन के भीतर समिति का गठन अनिवार्य रूप से करना होगा।

सभी कार्यालयों को समिति गठित कर निर्धारित प्रपत्र में सूचना भरकर विभाग के ई-मेल पर भेजनी होगी। यदि समिति में कोई पदाधिकारी स्थानांतरित होता है, तो उसकी जगह नया सदस्य मनोनीत किया जाएगा।

राज्य सरकार के इस फैसले से महिलाओं को कार्यस्थल पर सुरक्षित वातावरण मिलेगा और लैंगिक उत्पीड़न की शिकायतों का समय पर निवारण सुनिश्चित होगा।

Related Post

जैन साध्वी

यूपी: इटावा की तीन पोस्ट ग्रेजुएट बहनों सहित चार लड़कियां अब बनेंगी जैन साध्वी

Posted by - November 20, 2019 0
इटावा। यूपी के इटावा जिले के एक परिवार की तीन पोस्ट ग्रेजुएट सगी बहनों ने सांसारिक जीवन त्याग दिया है।…
operation sindoor

मदरसों के पाठ्यक्रम में शामिल होगा ‘ऑपरेशन सिंदूर’, धामी सरकार का बड़ा फैसला

Posted by - May 20, 2025 0
देहारादून। उत्तराखंड के सभी मान्यता प्राप्त मदरसों के नए पाठ्यक्रम में अब ‘ऑपरेशन सिंदूर’ (Operation Sindoor) को शामिल किया जाएगा।…