ब्राजील के राष्‍ट्रपति ने कोरोना वैक्सीन लगवाने से किया इनकार, कहा- इसका कोई मतलब नहीं

627 0

रियो डी जेनेरियो। पिछले एक साल से ज्यादा समय से कोरोना वायरस ने पूरी दुनिया में अपना कहर परपाया है। कोरोना महामारी से बचाव के लिए दुनियाभर में सभी लोगों को कोरोना वैक्सीन लगाई जा रही है। भारत समेत कई देशों ने टीकाकरण अभियान को जोरशोर से चलाया है और बहुत अच्छा प्रदर्शन किया है। लेकिन इस बीच ब्राजील के राष्‍ट्रपति ने कोरोना वैक्सीन लेने से इनकार कर दिया है।

अफ्रीकी देश ब्राजील के राष्‍ट्रपति जायर बोल्सोनारो ने कहा है कि उन्‍होंने फैसला किया है कि वह कोरोना की वैक्‍सीन नहीं लगवाएंगे। उन्‍होंने कहा है कि वह वैक्‍सीन लगवाने वाले आखिरी ब्राजीली नागरिक बन सकते हैं।

ब्राजील के राष्‍ट्रपति जायर बोल्सोनारो ने कहा कि मैंने फैसला लिया है कि मैं कोरोना वैक्‍सीन नहीं लगवाऊंगा। मैं नए अध्‍ययनों पर नजर रखे हूं। मेरा इम्यून सिस्टम काफी अधिक है। मैं वैक्‍सीन क्‍यों लगवाऊं ? उन्‍होंने कहा कि यह बिल्कुल ऐसा है कि आप दो रियाल (ब्राजीलियाई मुद्रा) जीतने के लिए 10 रियाल लाटरी पर खर्च कर दें। इसका कोई मतलब नहीं है।

मेरे लिए आजादी हर चीज से पहले आती है- बोल्सोनारो

बोल्सोनारो ने कहा कि, मेरे लिए आजादी हर चीज से पहले आती है। अगर कोई नागरिक वैक्‍सीन नहीं लगवाना चाहता है तो यह उसका अधिकार है और यही इस चीज का अंत है। ब्राजील की 21.3 करोड़ आबादी में से लगभग 10 करोड़ को पूरी तरह से कोविड-19 टीका लगाया जा चुका है जबकि अन्य 5 करोड़ लोगों को एक डोज लगी है। पिछले हफ्ते देश में कोविड-19 से 6 लाख मौतों का आंकड़ा पार हो चुका है। यह अमेरिका के बाद दूसरा देश है, जहां कोरोना से अधिक मौत हुई हैं।

गौरतलब है कि ब्राजील के नेता ने कोरोनो वायरस महामारी से निपटने और शुरू में वायरस की गंभीरता को कम करने को लेकर विवाद उत्पन्न किया है जबकि वह खुद पहले कोरोना की चपेट में आ चुके हैं। बोलसोनारो ने बार-बार दावा किया है कि परीक्षणों से पता चला है कि उनके शरीर में वायरस से लड़ने के लिए बड़ी संख्या में एंटीबाडी हैं। ऐसे में उन्‍हें टीकाकरण की आवश्यकता नहीं है। जिस पर कुछ विशेषज्ञों में विवाद है।

 

 

Related Post

CM Yogi

धन की कमी से नहीं रुकेगा गंभीर बीमारियों का उपचार : मुख्यमंत्री

Posted by - November 10, 2025 0
गोरखपुर। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) ने गोरखपुर प्रवास के दौरान सोमवार सुबह गोरखनाथ मंदिर में आयोजित जनता दर्शन में…
CM Yogi targeted Priyanka Gandhi Vadra without naming her

कांग्रेस नेता फिलीस्तीन का बैग लेकर घूम रहीं, हम नौजवानों को इजराइल भेज रहेः सीएम योगी

Posted by - December 17, 2024 0
लखनऊ: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) ने विधानसभा के शीतकालीन सत्र में मंगलवार को अपने वक्तव्य के दौरान कई बार…

“राफेल का चयन इसलिए किया क्योंकि हमें पांचवीं पीढ़ी के विमानों की जरूरत”- वायुसेना

Posted by - November 14, 2018 0
नई दिल्ली। वायुसेना और रक्षा मंत्रालय के अधिकारी राफेल एयरक्राफ्ट सौदे पर बुधवार दोपहर बाद सुनवाई शुरू होने पर सुप्रीम…
CM Yogi laid the foundation stone of biopolymer plant

प्रयागराज में आस्था और कुंभी में निवेश के महाकुम्भ को देश देख रहा : सीएम योगी

Posted by - February 22, 2025 0
लखनऊ: प्रयागराज में महाकुम्भ (Maha Kumbh) के पवित्र स्नान के लिए देश-विदेश के श्रद्धालु उमड़ रहे हैं, वहीं लखीमपुर खीरी…