Pushkar Singh Dhami

पहली केबिनेट में संगठन ने मुख्यमंत्री को सौंपा दृष्टि पत्र

555 0

देहरादून: उत्तराखंड मुख्यमंत्री (Uttarakhand CM) पुष्कर सिंह धामी (Pushkar Singh Dhami) सरकार की पहली केबिनेट के अवसर पर भारतीय जनता पार्टी (BJP) संगठन ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को सरकार का दृष्टि पत्र सौंपा। प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक तथा प्रदेश महामन्त्री संगठन अजेय कुमार (Ajay Kumar) ने सीएम को दृष्टि पत्र सौंपा।

प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक ने कहा कि जनता ने भाजपा और भाजपा के दृष्टि पत्र पर भरोसा किया है और सरकार उस पर पूरी तरह से खरी उतरेगी। उन्होंने कहा कि युवा सीएम पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व मे मंत्रिमंडल के सदस्य राज्य को तरक्की की दिशा मे ले जाने के लिए अधिक ऊर्जा से कार्य करेंगे।

मुख्यमंत्री ने कहा कि हमने जो संकल्प प्रदेश की देवतुल्य जनता के समक्ष रखे थे, उन पर जनता ने सहमति देते हुए अपना आशीर्वाद दिया। राज्य सरकार जनता की अपेक्षाओं और आकांक्षाओं को पूरा करने के लिए दृढ़ संकल्प बद्ध है। इस अवसर पर प्रदेश महामंत्री सुरेश भट्ट व सभी कैबिनेट मंत्री उपस्थित रहे।

यह भी पढ़ें : UCC लागू करने वाला देश का पहला राज्य उत्तराखंड

Related Post

Shailesh Bagauli

सचिव गृह ने 1905 के माध्यम से सम्बन्धित विभागों को भेजे जाने के निर्देश दिए

Posted by - June 23, 2025 0
देहरादून: सचिव गृह शैलेश बगौली (Shailesh Bagauli) ने सोमवार को अपने कार्यालय सभागार में सतर्कता अधिष्ठान की समीक्षा की। सचिव…
बाबू सिंह कुशवाहा

आज भी इंसान को इंसान कहलाने के लिए करना पड़ता है संघर्ष : बाबू सिंह कुशवाहा

Posted by - November 16, 2019 0
लखनऊ। जन अधिकार पार्टी ने रायबरेली रोड़ स्थित एक रिजार्ट में अपने पहले राष्ट्रीय अधिवेशन का आयोजन किया। मुख्य अतिथि…