Kshama

बिना दूल्हे के क्षमा बिंदु ने लिए सात फेरे, खुद से भरी सुहाग की मांग

546 0

वडोदरा: गुजरात (Gujarat) की क्षमा बिंदु (Kshama Bindu) ने बुधवार को आखिरकार खुद से किया अपना वादा निभाया और शादी (Marriage) के खास कार्यक्रम में वैवाहिक बंधन में बंध गईं। क्षमा (Kshama Bindu ) ने पहले 11 जून को खुद से शादी करने का ऐलान किया था, लेकिन विवाद से बचने के लिए उन्होंने तय तारीख से 3 दिन पहले ही खुद से शादी कर ली। शादी के दौरान हल्दी, मेहंदी की रस्में हुईं, क्षमा ने फेरे भी लिए।

वडोदरा के गोत्री में स्थित अपने घर में क्षमा (Kshama Bindu ) ने रीति रिवाजों के साथ शादी की। हालांकि, इस शादी में न दूल्हा था और न ही पंडित। इस शादी में क्षमा के कुछ खास दोस्त भी शामिल हुए। बताया जा रहा है कि भारत में इस तरह की पहली शादी है। क्षमा ने पहले 11 जून को खुद से शादी का ऐलान किया था। इसके बाद से उनके घर पर लगातार लोगों का तांता लगा था। इसे लेकर उनके पड़ोसियों ने विरोध जताया था।

टीओआई के मुताबिक, क्षमा ने बताया कि उन्होंने तय तारीख से पहले शादी इसलिए करने का फैसला किया, क्योंकि उन्हें डर था कि कहीं 11 जून को उनके घर आकर कोई विवाद न खड़ा कर दे। क्षमा ने कहा कि वे अपना स्पेशल दिन बर्बाद नहीं करना चाहती थीं। इसलिए उन्होंने बुधवार को ही शादी कर ली।

शास्त्रीनगर में तीन मंजिला इमारत भरभराकर ढह, एक की मौत

क्षमा ने पहले उन्होंने मंदिर में शादी करने का फैसला किया था। लेकिन बीजेपी नेता के विरोध के बाद उन्होंने घर से शादी करने का फैसला किया। इसके बाद पंडित ने भी शादी की रस्में कराने से इनकार करा दिया था। इसके बाद क्षमा ने टेप पर मंत्र बजाकर शादी करने का फैसला किया।

सत्येंद्र जैन की 5 दिन और बढ़ी रिमांड, तबीयत बिगड़ने पर RML में भर्ती

Related Post

सुधा मूर्ति

सुधा मूर्ति ने 73 लाख रुपये का मास्क, पीपीई और सेनिटाइजर किया दान

Posted by - March 29, 2020 0
मंगलुरु। इन्फोसिस फाउंडेशन की अध्यक्ष सुधा मूर्ति ने कोरोना वायरस (कोविड-19) से लड़ रहे स्वास्थ्यकर्मियों, पुलिसकमिर्यों और अन्य व्यक्तियों के…
CM Vishnudev Sai

यूपीएससी सिविल सेवा परीक्षा में सफल प्रदेश के अभ्यर्थियों को मुख्यमंत्री ने वीडियो कॉल के जरिए दी बधाई

Posted by - March 7, 2026 0
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय (CM Vishnu Dev Sai) ने  संघ लोक सेवा आयोग (यूपीएससी) की सिविल सेवा परीक्षा 2025 में…
CM Dhami met Amit Shah

सीएम धामी ने केन्द्रीय गृह मंत्री से की भेंट, विभिन्न विषयों पर की चर्चा

Posted by - June 25, 2024 0
देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी (CM Dhami) ने मंगलवार को नई दिल्ली में केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह (Amit Shah)…
Savin Bansal

सरकार के प्रथम रिस्पांडर के रूप में आपदा प्रभावित परिवारों के पास पहुंचे डीएम

Posted by - September 20, 2025 0
देहरादून: सम्पूर्ण उत्तराखण्ड राज्य सहित जनपद देहरादून भीषण आपदा से गुजर रहा जहां कई इलाके सम्पर्क से कट हो गए…