केदारनाथ मंदिर

हर-हर महादेव के जयकारे के बीच खुले केदारनाथ के कपाट, मंदिर के बाहर लगी भक्तों की कतार

1110 0

रुद्रप्रयाग। बर्फ से ढके रहने के बाद केदारनाथ मंदिर के कपाट खुल गए हैं। केदारनाथ के कपाट गुरुवार यानी आज सुबह ठीक 5 बजकर 35 मिनट पर आम भक्‍तों के दर्शनाथ खोल दिए गए हैं। देश विदेश से आने वाले यात्री केदार बाबा की पूजा और उनका आशीर्वाद ले सकेंगे। तड़के चार बजे से ही केदारनाथ मंदिर के कपाट खुलने की तैयारियां मंदिर समिति द्वारा शुरू कर दी गई थी।

ये भी पढ़ें :-शुरू हुआ रमजान का मुबारक महीना, जानें क्या है इस महीने की खासियत 

आपको बता दें केदारनाथ रावल भीमाशंकर लिंग, वेदपाठियों, पुजारियों, हक्क हकूकधारियों की मौजूदगी में कपाट पर वैदिक परंपराओं के अनुसार मंत्रौच्चारण किया गया। और 5 बजकर 35 मिनट पर कपाट खोले गए। इस दौरान डोली ने मंदिर में प्रवेश किया। सर्वप्रथम पुजारियों व वेदपाठियों ने गर्भगृह में साफ सफाई की और भोग लगाया। जिसके बाद मंदिर के अंदर पूजा अर्चना की गई।

ये भी पढ़ें :-भूलकर भी न करें आज के दिन ये काम, वरना घर में मां लक्ष्मी का नहीं होगा वास 

जानकारी के मुताबिक केदारनाथ भोले बाबा के जयकारों से गुंजायमान हो गया। इस दौरान केदारनाथ धाम के रावल भीमाशंकर लिंग और पूर्व मुख्यमंत्री और भाजपा सांसद रमेश पोखरियाल निशंक सहित बीकेटीसी के सदस्य भी मौजूद रहे। इस बाबत श्रीबदरीनाथ-केदारनाथ मंदिर समिति द्वारा कपाटोद्घाटन की सभी तैयारियां पूरी कर ली थीं। गढ़वाल मंडल आयुक्त डॉ. बीवीआरसी पुरुषोत्तम, जिलाधिकारी मंगेश घिल्डियाल सहित अन्य अधिकारी भी धाम में पहुंचे।

Related Post

बॉलीवुड फिल्ममेकर विधु विनोद चोपड़ा का आज हुए 67 साल के, मना रहे अपना बर्थडे

Posted by - September 5, 2019 0
बॉलीवुड डेस्क। बॉलीवुड फिल्ममेकर विधु विनोद चोपड़ा का आज जन्मदिन हैं। 5 सितंबर 1952 को जम्मू कश्मीर के श्रीनगर में…
कांग्रेस में शामिल

राहुल की मौजूदगी में अभिनेत्री उर्मिला मातोंडकर ने थामा कांग्रेस का हाथ

Posted by - March 27, 2019 0
नई दिल्ली। लोकसभा चुनाव 2019 से ठीक पहले अभिनेता और स्टार्स का सिलसिला जारी है। बॉलीवुड की मशहूर अभिनेत्री उर्मिला…
दिशा पाटनी की बैक फ्लिप

दिशा पाटनी ने टाइगर श्रॉफ की तरह यूं मारी बैक फ्लिप, Video वायरल

Posted by - February 15, 2020 0
नई दिल्ली। बॉलीवुड एक्ट्रेस दिशा पटानी फिल्मों के साथ-साथ अपने सोशल मीडिया पोस्ट से भी सुर्खियों में रहती हैं। वह…