कांग्रेस में शामिल

राहुल की मौजूदगी में अभिनेत्री उर्मिला मातोंडकर ने थामा कांग्रेस का हाथ

1369 0

नई दिल्ली। लोकसभा चुनाव 2019 से ठीक पहले अभिनेता और स्टार्स का सिलसिला जारी है। बॉलीवुड की मशहूर अभिनेत्री उर्मिला मातोंडकर आज कांग्रेस से जुड़ गई हैं। इस मौके पर कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी और मुंबई कांग्रेस प्रमुख मिलिंद देवड़ा भी मौजूद थे।

ये भी पढ़ें :-अमेठी पहुंची प्रियंका, स्वागत में ‘प्रियंका गांधी आईं भाजपा घबराई’ के लगे नारे 

आपको बता दें बॉलीवुड में रंगीला गर्ल के नाम से फेमस उर्मिला मातोंडकर लंबे समय से फिल्मों से दूर हैं । अब उर्मिला बॉलीवुड से अलग राजनीति में अपना हाथ आजमाने जा रही हैं । कांग्रेस उर्मिला को मुंबई उत्तर सीट से चुनाव लड़वाने की तैयारी में है । इस सीट पर कोई उम्मीदवार चुनाव लड़ने को तैयार नहीं था । इसलिए कांग्रेस ऐसे चेहरे को उम्मीदवार बनाना चाहती है जो बीजेपी को कड़ी टक्कर दे सके ।

ये भी पढ़ें :-बीजेपी में शामिल हुए भोजपुरी फिल्म स्टार ‘निरहुआ- रवि किशन’ 

जानकारी के मुताबिक राजनीतिक गलियारों में उनके चुनाव लड़ने की चर्चा जोरशोर से हो रही है. हालांकि अभी तक इसकी पुष्टि नहीं हो पाई है. कांग्रेस की राज्य इकाई और उर्मिला के पारिवारिक सदस्यों ने इस पर कोई टिप्पणी नहीं की, लेकिन राजनीतिक सूत्रों का कहना है कि उनके नाम पर पार्टी नेतृत्व काफी आगे बढ़ चुका है

Related Post

Ramlala

अयोध्या को जल्द मिल सकती है 110 करोड़ रुपए की योजनाओं की सौगात

Posted by - July 24, 2024 0
अयोध्या । भले ही अयोध्या (Ayodhya) में मां सरयू प्रवाहमान हैं, लेकिन नरेंद्र मोदी और योगी आदित्यनाथ सरकार रामनगरी में विकास…
National Women's Commission

राष्ट्रीय महिला आयोग ने महेश भट्ट के साथ, किन लोगो पर लगाया यौन उत्पीड़न का मामला

Posted by - August 19, 2020 0
मुंबई। बॉलीवूड इंडस्ट्री के जाने माने अभिनेता महेश भट्ट के नाम महिलाओं का यौन उत्पीड़न के मामले को लेकर राष्ट्रीय…
CM Yogi

सीएम योगी ने बारिश के बीच नमो प्लागथॉन को दिखाई हरी झंडी

Posted by - September 17, 2024 0
वाराणसी/लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) ने मंगलवार को बारिश के बीच स्वच्छता पखवाड़ा ‘स्वच्छता ही सेवा’ (Swachhata hi Sewa)…