अमेठी पहुंची प्रियंका

अमेठी पहुंची प्रियंका, स्वागत में ‘प्रियंका गांधी आईं भाजपा घबराई’ के लगे नारे

1225 0

अमेठी। कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने उत्तर प्रदेश की कमान अब अपने हाथ में ले ली है। वह जगह-जगह जाकर रोड शो कर रही हैं। इसी कड़ी में अपने भाई और कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी के चुनाव क्षेत्र में एक दिवसीय दौरे के लिए अमेठी पहुंच चुकी हैं। जहां कांग्रेसियों ने उनका भव्य स्वागत किया।

ये भी पढ़ें :-प्रियंका का हमला, भाजपा नेता टीशर्ट की मार्केटिंग में व्यस्त हैं, असल मुद्दों पर नहीं है ध्यान 

आपको बता दें प्रियंका गांधी का काफिला लखनऊ से चलकर दोपहर 12 बजे हैदरगढ़ पहुंचा। यहां स्वागत में उमडे़ कांग्रेसियों ने  ‘गरीब परिवार बहत्तर हजार’ के नारे बुलंद कर दिए। अभिवादन करते हुए हैदरगढ कस्बे के बाहर तक गईं। इस दौरान कार्यकर्ता ‘प्रियंका गांधी आईं हैं भाजपा घबराई है’ के नारे भी बुलंद करते रहे।

ये भी पढ़ें :-‘PAK भेजने वाले मंत्री ने बेगूसराय को किया वणक्कम’ – कन्हैया कुमार

जानकारी के मुताबिक प्रियंका लखनऊ एयरपोर्ट से जगदीशपुर और इन्हौना होते हुए अमेठी पहुंची। जहां वह एएच इंटर कॉलेज, मुसाफिरखाना में कांग्रेस कार्यकर्ताओं के साथ बैठक करेंगी और लोकसभा चुनाव को लेकर रणनीति तैयार करेंगी। उनकी यह बैठक साढ़े आठ घंटे चलेगी। रात आठ बजे यहां से वह रात्रि विश्राम के लिए भूयेमऊ गेस्ट हाउस, रायबरेली के लिए रवाना हो जाएंगी।

Related Post

CM Yogi

सुनियोजित विकास के लिए गठित होगा शाहजहांपुर विकास प्राधिकरण

Posted by - June 24, 2024 0
लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) ने शाहजहांपुर (Shahjahanpur) के दीर्घकालिक सुनियोजित विकास के लिए शाहजहांपुर विकास प्राधिकरण के गठन…

डिप्टी CM केशव ने दी विकास की सौगातें, बताई सरकार की उपलब्धियां

Posted by - October 3, 2021 0
रविवार को प्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य (Deputy CM Keshav) अपने निर्धारित भ्रमण कार्यक्रम के अनुसार जनपद खीरी पहुंचे।…