TTE

टिकट मांगने पर बौखलाया दारोगा, टीटीई की करदी पिटाई

458 0

पटना: भागलपुर इंटरसिटी में गुरुवार को सब इंस्पेक्टर पर टिकट चेकिंग के दौरान अपने सहयोगियों के साथ मिलकर सीनियर टिकट निरीक्षक (TTE) की पिटाई करने का आरोप लगा है। रेल एसपी ने इस कार्रवाई की पुष्टि की है। शिकायत मिलने के बाद रेल एसपी प्रमोद कुमार मंडल ने आरोपी बख्तियारपुर रेल थाना प्रभारी का लाइन क्लोज कर दिया है।

दानापुर-भागलपुर इंटरसिटी एक्सप्रेस में बुधवार को सीनियर टीटीई दिनेश कुमार सिंह और बख्तियारपुर रेल थाना प्रभारी सुनील कुमार सिंह के बीच हुई मारपीट के मामले में सुनील कुमार सिंह को तत्काल प्रभाव से हटा दिया गया है। उन्हें पटना रेल पुलिस लाइन बुला लिया गया है। इस संबंध में एक मामला भी दर्ज कराया गया है। आरोप है कि टीटीई दिनेश सिंह भागलपुर इंटरसिटी एक्सप्रेस के वातानुकूलित कोच में ड्यूटी पर थे। इसी दौरान सीट पर बैठे दारोगा सुनील कुमार से उन्होंने कहा कि “यह सीट आपकी नहीं है, जब इस सीट के यात्री आएंगे तब आप दूसरी बोगी में चले जाइएगा।”

शनिवार और रविवार की छुट्टी के दिन भी खुले रहेंगे आरटीओ

यह बात रेल थाने में तैनात दारोगा सुनील कुमार को बुरी लगी और टीटीई पर टूट पड़े। इस हंगामे के कारण ट्रेन करीब 30 मिनट तक बाढ़ रेलवे स्टेशन पर रुकी रही। इस मामले में टीटीई ने बाढ़ थाने में एक लिखित शिकायत दर्ज कराई है। इस बीच सुनील कुमार ने भी टीटीई के खिलाफ सरकारी कार्य में बाधा डालने का आरोप लगाते हुए शिकायत की है।

पटना का छात्र अमेरिका के कॉलेज में करेगा पढ़ाई, मिला स्कॉलरशिप

Related Post

CM Dhami

सीएम धामी ने साहित्यकारों को उत्तराखंड साहित्य गौरव सम्मान से किया सम्मानित

Posted by - February 21, 2024 0
देहरादून। उत्तराखंड भाषा संस्थान द्वारा उत्तराखंड साहित्य गौरव, सम्मान समारोह (Uttarakhand Sahitya Gaurav Samman) का आयोजन किया गया, जिसमें सीएम…
CM Dhami

कृषि मेले किसानों, वैज्ञानिकों और उद्यमियों के बीच नवाचार व ज्ञान के आदान-प्रदान का माध्यम: मुख्यमंत्री धामी

Posted by - October 12, 2025 0
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी (CM Dhami) ने पंतनगर विश्वविद्यालय में आयोजित 118वे अखिल भारतीय किसान मेले एवं कृषि उद्योग प्रदर्शनी…