पान के पत्तों में छिपे बेशुमार फायदे और इन बीमारियों का इलाज

1244 0

लखनऊ डेस्क। पान के पत्ते भी सेहत के लिए फायदेमंद होते हैं। पान खाना कई बीमारियों को दूर कर सकता है।लेकिन पान में अगर चूना या सुर्ती मिला ली जाए तो वह फायदे की जगह नुकसान कर सकती है अगर पान के पत्तों को इनके बिना कई अन्य चीजों केसाथ मिला कर खाया जाए तो ये सेहत के लिए फायदेमंद हो जाती है। आइये जानें क्या –

ये भी पढ़ें :-कील-मुंहासों की वजह से आपके चेहरे पर हो गये गड्ढे, इस घरेलू उपाय से पा सकते हैं निजात 

1-अगर आपके जोड़ों में दर्द रहता हो या आपको चोट लग गई हो तो आपको पान के पत्ते को घी लगाकर तवे पर गर्म करना चाहिए और उसे गर्म गर्म ही चोट या दर्द वाली जगह पर सिकाई करनी चाहिए। इससे बहुत लाभ होता है।

2-सांस लेने में दिक्कत हो या सीने में जकड़न हो गई हो तो आप उसे घी या तेल लगे पान के पत्ते को गुनगुना सेंक कर सीने पर रखें। इससे कफ पिघल जाएगी और सीना हल्का होगा। इसके बाद सीने को किसी गर्म कपड़े से ढक कर ही रखें।

3-न के पत्तों में इलायची, पिपरमिंट, लौंग,गुलकंद या शहद मिला कर खाएं। ये आपकी थकान, सुस्ती और नींद न आने की समस्याओं को दूर कर देंगे।

4-अगर आपको मसूड़ों में समस्या है या दांतों में दर्द हो तो आप पान के पत्तों में दस ग्राम कपूर मिला लें। पान के पत्ते हरे होने चाहिए पीले नहीं। अब इन पत्तों को खूब चबा-चबा कर खा जाएं। ये आपकी समस्या को दूर कर देंगे। ये पायरिया रोग में भी बहुत कारगर है।

Related Post

कान्स में शामिल होने पर हिना का एडिटर ने उड़ाया मजाक, सलमान ने दिया करारा जवाब

Posted by - May 18, 2019 0
इंटरटेनमेंट डेस्क। टीवी एक्ट्रेस हिना खान कान्स फिल्म फेस्टिवल 2019 में अपना जलवा बिखेर चुकी हैं उनके इस अंदाज को…
ब्लड कैंसर में मददगार वियाग्रा

रिसर्च: ब्लड कैंसर जैसी बीमारी से लड़ने में मददगार वियाग्रा

Posted by - November 10, 2019 0
नई दिल्ली। पुरुषों में होने वाली इरेक्टाइल डिस्फंक्शन की समस्या दूर करने वाली दवा वियाग्रा का नाम आपने जरूर सुना…