Tomato

टमाटर के दाम में आई गिरावट, प्‍याज ने भी कम किए महंगाई के आंसू

600 0

नई दिल्‍ली: टमाटर-प्‍याज महंगाई के बाद सस्ता होने लगा है, सरकार की कोशिशों से आसमान में पहुंचे भाव को जमीन पर लाया गया है। एक महीने के अंदर ही टमाटर (Tomato) के भाव 29 फीसदी व प्‍याज के रेट में 9 फीसदी गिरावट आई है। उपभोक्‍ता मंत्रालय ने बताया देशभर में मंगलवार को टमाटर की कीमत 37.35 रुपये प्रति किलोग्राम रही, जो एक महीने पहले 52.5 रुपये प्रति किलोग्राम थी।

मंत्रालय ने बताया कि, कीमतों में यह गिरावट मानसून की बारिश के बाद नई फसल तैयार होने की वजह से आई है। प्‍याज की औसत कीमत मंगलवार को घटकर 25.78 रुपये प्रति किलोग्राम पर आ गई, जो पिछले साल की समान अवधि के मुकाबले 9 फीसदी कम है।

प्‍याज का रिकॉर्ड बफर स्‍टॉक

मंत्रालय के अनुसार, इस साल के लिए सरकार ने 2.50 लाख टन प्‍याज का बफर स्‍टॉक तैयार किया है, जो अभी तक का सबसे ज्‍यादा है। इस बार प्‍याज की सरकारी खरीद भी रिकॉर्ड स्‍तर पर की गई, क्‍योंकि देश में प्‍याज का बंपर उत्‍पादन हुआ है। इस साल देश में प्‍याज का बंपर उत्‍पादन हुआ, जो रिकॉर्ड 317.03 लाख टन पहुंच गया। सरकार ने रिकॉर्ड खरीद कर किसानों को भी नुकसान से बचाया और बड़ा बफर स्‍टॉक भी बना लिया।

इस दिन होगा सावन शिवरात्रि व्रत, जानें तिथि, पूजा मुहूर्त

Related Post

PM के पास हवाई जहाज के लिए रुपये हैं, लेकिन गन्ना किसानों के लिए नहीं- प्रियंका

Posted by - February 20, 2021 0
मुजफ्फरनगर । मुजफ्फरनगर के आगरा ब्लॉक में स्वामी कल्याण देव इंटर कॉलेज में कांग्रेस पार्टी द्वारा किसान पंचायत का आयोजन…

किसान आंदोलन दबाने के लिए देशभक्ति का सहारा! भाजपा निकालेगी 14 दिन की तिरंगा यात्रा

Posted by - August 1, 2021 0
केंद्र सरकार द्वारा पारित किए गए नए कृषि कानून के विरोध में किसानों का आंदोलन दिल्ली के विभिन्न बॉर्डरों पर…

कृषि मंत्री ने किसानों से की आंदोलन खत्म करने की अपील, बोले- हम हर प्रावधान पर बात करने को तैयार

Posted by - June 26, 2021 0
किसान आंदोलन को सात महीने हो चुके हैं लेकिन केंद्र सरकार और किसाननों के बीच विवाद सुलझता नजर नहीं आ…
Satypal Malik

सरकार गलत रास्ता अपना रही है, किसानों को हरा नहीं पाएगी : राज्यपाल सत्यपाल मलिक

Posted by - March 15, 2021 0
बागपत । मेघालय के राज्यपाल सत्यपाल मलिक (Satyapal Malik) ने  कहा कि केंद्र सरकार एमएसपी को कानूनी मान्यता दे तो…