Elder sister

नाबालिग किशोरी का बड़ी बहन ने पकड़ा रखा हाथ, 4 प्रेमियों से करवाया गैंगरेप

615 0

लखीमपुर खीरी: आज कल के इस युग में कोई अपने रिश्ते पर भरोसा करना बड़ा मुश्किल है। किसके साथ कब कौन घटना को अंजाम दे पता नहीं लगता। ऐसी वारदात यूपी के लखीमपुर खीरी (Lakhimpur Kheri) जनपद के रामापुर में घटी है। बीते 28 जून को यहां के एक गांव में नाबालिग किशोरी का मौत की गुत्थी को पुलिस सुलझा दिया है और बताया कि गैंगरेप और हत्या की नृशंस वारदात में कोई और नहीं बल्कि उसकी खुद की बड़ी बहन (Elder sister) ने कराई थी।

बड़ी बहन के साथ सात आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। सदर कोतवाली क्षेत्र के रामापुर चौकी अंतर्गत एक गाव में नाबालिग किशोरी का शव गन्ने के खेत से बरामद हुआ था। इस मामले में हत्या की धारा 302 के तहत सदर कोतवाली में मामला दर्ज किया गया था। पुलिस ने खुलासा करके बताया कि मृतक की बड़ी बहन का गांव के ही 4 लोगों से शारीरिक संबंध थे और मृतक किशोरी अपनी बड़ी बहन के इस कदम का विरोध कर रही थी और इस बात को लेकर आये दिन झगड़ा होता था।

28 जून को मृतका की बड़ी बहन उसे अपने साथ शौच के लिए गन्ने के खेत में ले गई और वहां बड़ी बहन ने पूरे प्लानिंग के साथ अपने चरों प्रेमियों को भी खेत में बुलाया। बड़ी बहन ने अपने सामने ही गांव के 4 युवकों ने किशोरी के साथ बारी-बारी दुष्कर्म कराया, सिर्फ इतना ही नहीं उसने अपनी छोटी बहन का हाथ खुद पकड़ रखा था।

बाइक पर प्रेमिका को घूमाने वाले पति रहे सावधान! नहीं तो पत्नी करेगी ये अंजाम

गैंगरेप के बाद वहां मौजूद सभी ने मिलकर किशोरी की गला दबाकर हत्या कर दी। वारदात के बाद शव को गन्ने के खेत में फेंककर सभी फरार हो गए। जघन्य अपराध के बाद बड़ी बहन चुपचाप रही। जब पुलिस ने सख्ती से पूछताछ की तो उसने पूरा राज ख़ोल दिया। मामले में सदर कोतवाली पुलिस को सफलता हाथ लगी और हत्या में शामिल 7 लोगों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया, जिसमें मृतक किशोरी की बड़ी बहन भी शामिल है।

1st July: वित्‍तीय जरूरतों और निवेश के तरीकों में आज से बड़ा बदलाव

Related Post

विकास दुबे हत्याकांड एनकाउंटर में मारे गए अमर की पत्नी खुशी दुबे की रिहाई की लड़ाई लड़ेगी बसपा

Posted by - July 21, 2021 0
यूपी में विधानसभा चुनाव की तैयारियों में जुटी बसपा ने ब्राह्मणों को लुभाने के लिए पहले ब्राह्मण आंदोलन का ऐलान…
UP Police

नोएडा में सोशल मीडिया पर वायरल हुए ट्रैफिक इंस्पेक्टर के ऑडियो और वीडियो, पुलिस की साख पर लगा बट्टा

Posted by - February 20, 2021 0
ग्रेटर नोएडा। उत्तर प्रदेश की नोएडा पुलिस कमिश्नरेट में पुलिस अपनी छवि जनता के बीच अच्छी करने के लिए तरह-तरह…
Deputy CM Keshav Maurya

डिप्टी सीएम केशव मौर्य ने अधिकारियों संग विभागीय कार्यों की समीक्षा की

Posted by - November 9, 2021 0
उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य (Deputy CM Keshav Maurya) ने सोमवार को चंद्रशेखर आजाद सर्किट हाउस प्रयागराज में…
pension

योगी सरकार में दिव्यांगजन पेंशन तीन गुना से अधिक बढ़ी, कोई भी पात्र वंचित नहीं

Posted by - February 10, 2026 0
लखनऊ। योगी सरकार ने दिव्यांगजनों के सशक्तीकरण को सामाजिक न्याय की धुरी बनाते हुए पेंशन (Pension) , सहायता योजनाओं और…