Kushinagar

टॉफी खाने से हुई चार बच्चों की मौत का कुत्ते ने खोला राज़

603 0

कुशीनगर: उत्तर प्रदेश के कुशीनगर (Kushinagar) जिले के कसया थाने के गांव कुड़वा दिलीपनगर (Kudwa Dilipnagar) के सिसई टोला में बुधवार की सुबह जहरीली टॉफी (Poisonous toffee) खाने से चार बच्चों की मौत के मामले में डॉग स्कवायड (Dog squad) ने आरोपियों को पकड़वाने में अहम मदद की है। पुलिस (Police) ने तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर पूछताछ की। आरोपियों ने बताया कि वो पांच साल पुरानी रंजिश का बदला लेने के चक्कर में घटना को अंजाम दिया।

दिलीपनगर के लाठौर टोला निवासी रसगुल्ला ने बताया कि गांव के रहने वाले प्रेम और बाला से उसका पांच साल पहले रंजिश चल रही थी। उन्होंने हमें जान से मारने के लिए गुमटी में आग लगा दी थी जिससे की हम सोते हुए मर जाएं। हम किसी तरह बचकर बाहर निकले, लेकिन सारा सामान जलकर राख हो गया। इसके बाद इस मामले में थाने में एफआईआर भी दर्ज कराई और मामला चल रहा है।

यह भी पढ़ें : सावधान! बच्चों को टॉफी खिलाने से पहले दें ध्यान! इनकी चली गई जान

रसगुल्ला ने बताया कि की आरोपियों ने करीब पांच दिन पहले धमकी दी कि अपना मुकद्दमा वापस ले लो नहीं तो तुम्हारे चारों बच्चों को मार दूंगा। इसके बाद इस बाद बुधवार को इस घटना को अंजाम दिया। कुशीनगर पुलिस ने डॉग स्कवायड की मदद से घटनास्थल का मुआयना कराया। इसके बाद खोजी कुत्ता सबसे पहले प्रेम के घर में गया। उसे घर से ही हिरासत में ले लिया गया। इसके बाद बाला और चाबस के घर पहुंचा जिसके बाद सभी को पकड़ लिया गया।

यह भी पढ़ें : जम्मू-कश्मीर मुद्दे पर वित्त मंत्री ने देश के पहले PM पर लगाया ये आरोप

Related Post

Teacher

मासूम छात्र पर शिक्षिका का खौला खून, पिटाई करके मुंह में डाला डंडा

Posted by - July 10, 2022 0
प्रयागराज: प्रयागराज के यमुनापार इलाके में विकास खंड उरुवा के प्राथमिक विद्यालय ओनौर में तैनात एक शिक्षिका (Teacher) ने दूसरी…
Hardeep Puri

शहरी विकास से प्रदेश की अर्थव्यवस्था को गति मिलेगी: हरदीप पुरी

Posted by - February 12, 2023 0
लखनऊ। उत्तर प्रदेश ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट (GIS) के आखिरी दिन प्रदेश के नगरों का बेहतर विकास, विश्वस्तरीय सुविधाओं से युक्त…