प्रताडित होकर महिला का शव फंदे से लटकते मिला

प्रताडित होकर महिला का शव फंदे से लटकते मिला

824 0

चौक कोतवाली क्षेत्र में रविवार को विवाहिता का शव फंदे से लटकते मिला। पुलिस इसे खुदकुशी बता रही। जबकि मृतका के परिजन घटना की सूचना मिलने पर पहुंचे तो उन्से मारपीट की गई। मृतका के भाई शदाब खान ने इस मामले में पुलिस को तहरीर दी है। शव के पास से कोई सुसाइड नोट बरामद नहीं हुआ है। 26वर्षीय विवाहिता की शादी दो-वर्ष पूर्व ही हुई थी। परिजनों की माने तो उसे शादी के बाद से ही प्रताड़ित किया जाता था। दहेज की मांग कर उसे मारापीटा जाता था। हालांकि तहरीर मिलने के बाद भी पुलिस ने इससे इनकार किया है और जांच करने की बात कही है।

योगी ने जनता दरबार में लोगो की सुनी फरियाद

पुलिस के मुताबिक रफीक खान निवासी महिपतमऊ अंधे की चौकी काकोरी ने सूचना दी कि उनकी बहन अफसा की शादी 25 फ रवरी 2019 में वाल्दा अशरफ शाहबाद निवासी शरीफ  के साथ हुई थी। रविवार को सुबह करीब 11-बजे उेनकी बहन अफ सा ने घर के अंदर कमरे में दुपट्टे के सहारे फांसी का फदा बनाकर खुदकुशी कर ली। जिससे उनकी मौत हो गई। सूचना पर उपनिरीक्षक श्रवण सिंह मौके पर पहुंचे।

उन्होंने आगे की कार्यवाही करते हुए बताया कि मृतका का पति परचून की दुकान करता है और उसका डेढ़ वर्ष का एक पुत्र है। वहीं दूसरी ओर मृतका का भाई शदाब खान व कैफ निवासी महिमतमऊ काकोरी ने बताया कि उसकी बहन को शादी के बाद से ही प्रताड़ित किया जाता था। रविवार को घटना की सूचना मिलने पर चौक पहुंचे तो वहां उनके साथ मारपीट की गई। परेशान होकर उन्होने पुलिस को सख्त काररवाई की मांग कर तहरीर दी है। फिलहाल पुलिस जांच करने में लगी है।

Related Post

PM Modi

PM मोदी राष्ट्रीय कार्यकारिणी समिति की बैठक को करेंगे संबोधित

Posted by - July 3, 2022 0
हैदराबाद: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Modi) का आज हैदराबाद (Hyderabad) में आयोजित राष्ट्रीय कार्यकारिणी समिति की बैठक में दूसरा दिन…
cultural groups

प्रदेश में सांस्कृतिक दलों के पंजीकरण प्रक्रिया की हुई शुरुआत

Posted by - May 13, 2025 0
सूचना एवं लोक सम्पर्क विभाग द्वारा राज्य सरकार की जन कल्याण कारी नीतियों एवं योजनाओं का विभागीय गीत नाट्य योजना…
Uttarakhand will have its own pavilion in Maha Kumbh

महाकुंभ में उत्तराखंड का होगा अपना पवेलियन, दिखेगी उत्तराखंडी संस्कृति की झलक

Posted by - December 21, 2024 0
देहरादून: प्रयागराज महाकुंभ-2025 (Maha Kumbh) में उत्तराखंड का अपना पवेलियन होगा। प्रयागराज मेला प्राधिकरण ने उत्तराखंड राज्य को सेक्टर-7 कैलाशपुरी…