Terrorists

आतंकियों ने प्रवासी मजदूरों को बनाया निशाना, ग्रेनेड से किया हमला

536 0

शोपियां: कश्मीर (Kashmir) में आतंकियों द्वारा प्रवासियों को लगातार निशाना बनाया जा रहा है। अब दक्षिण कश्मीर के शोपियां में आतंकियों ने प्रवासी मजदूरों को निशाना बनाया है। पुलिस के मुताबिक आतंकियों (Terrorists) ने मजदूरों पर ग्रेनेड (Grenade) फेंका है। इसमें दो मजदूर घायल हो गए हैं। हालांकि शुरुआत में ये जानकारी निकलकर सामने आ रही थी कि ये गैस सिलेंडर में ब्लास्ट होने से मजदूर घायल हो गए हैं। लेकिन पुलिस ने स्पष्ट कर दिया है कि ये आतंकी हमला है। सिलेंडर में ब्लास्ट की घटना नहीं है।

धमाके में 2 प्रवासी मजदूर गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। जैसे ही ब्लास्ट हुआ, मौके पर अफरा-तफरी मच गई। लोग अपनी जान बचाने के लिए यहां-वहां भागने लगे। घटना की सूचना पुलिस को दी गई। मौके पर पहुंचकर पुलिस ने जांच पड़ताल की। जांच में सामने आया कि आतंकियों (Terrorists) ने प्रवासियों पर ग्रेनेड (Grenade) से हमला किया है। इसमें दो मजदूर घायल होने की जानकारी सामने आ रही है।

परिवार ने नम आंखों से विजय बेनीवाल का किया अंतिम संस्कार

जम्मू-कश्मीर पुलिस के मुताबिक आतंकवादियों ने शोपियां के अगलर ज़ैनापोरा क्षेत्र में एक ग्रेनेड फेंका, इसमें 2 प्रवासी मजदूर घायल हो गए। इलाके की घेराबंदी कर दी गई है।

Google ने Doodle बनाकर वैज्ञानिक एसएन बोस को किया याद

Related Post

Kunwar Munindra Singh Memorial Cricket Tournament

कुंवर मुनीन्द्र सिंह मेमोरियल क्रिकेट टूर्नामेण्ट एसआर ग्लोबल स्कूल ने जीता

Posted by - February 19, 2021 0
लखनऊ। काॅल्विन ताल्लुकेदार्स काॅलेज के प्रांगण में 12 कुंवर मुनीन्द्र सिंह मेमोरियल क्रिकेट टूर्नामेण्ट का फाइनल मैच का समापन हो…
Savin Bansal

जनसुनवाई में गूंजा पीड़ितों का दर्द, जिलाधिकारी ने दिलाया न्याय व सुरक्षा का भरोसा

Posted by - February 9, 2026 0
देहरादून: जिलाधिकारी सविन बंसल ( Savin Bansal) की अध्यक्षता में सोमवार को कलेक्ट्रेट परिसर स्थित ऋषिपर्णा सभागार में जनता दरबार…
कांग्रेस सदस्यों का निलम्बन

‘मेक इन इंडिया’ से ‘रेप इन इंडिया’ की ओर बढ़ रहा है भारत: अधीर रंजन

Posted by - December 10, 2019 0
नई दिल्ली। लोकसभा में कांग्रेस के नेता प्रतिपक्ष अधीर रंजन चौधरी ने मंगलवार को प्रधानमंत्री पर महिलाओं के खिलाफ होते…