Allu Arjun

तेलुगु स्टार अल्लू अर्जुन कोरोना संक्रमित

1374 0

हैदराबाद । तेलुगु अभिनेता अल्लू अर्जुन (Allu Arjun) कोरोना से संक्रमित हो गए हैं। उन्होंने खुद इस बात की जानकारी सोशल मीडिया पर दी है। अभिनेता ने घर पर अपने आप को आइसोलेट कर लिया है और सभी प्रोटोकॉल का पालन कर रहे हैं।

अभिनेता ने इंस्टाग्राम पर अपने स्वास्थ्य की जानकारी देते हुए खुद को घर पर आइसोलेट कर लिया है।

अर्जुन (Allu Arjun) ने लिखा, ‘सभी को नमस्कार! मैं कोविड पॉजिटिव हो गया हूं। मैंने खुद को घर पर आइसोलेट कर लिया है और सभी प्रोटोकॉल का पालन कर रहा हूं।

उन्होंने उन लोगों से भी टेस्ट कराने का आग्रह किया जो उनके संपर्क में आये थे।

उन्होंने कहा, ‘घर पर रहें, सुरक्षित रहें और मौका मिलने पर टीका लगवाएं।’अभिनेता ने साझा किया कि वह ठीक हो रहे हैं और उनके प्रशंसकों को चिंता करने की जरूरत नहीं है। उन्होंने आगे कहा, ‘मैं अपने सभी शुभचिंतकों और प्रशंसकों से अनुरोध करता हूं कि वे मेरी चिंता न करें क्योंकि मैं ठीक हो रहा हूं।

Related Post

शक्ति कपूर

बॉलीवुड एक्टर शक्ति कपूर का छलक पड़ा दर्द, प्रवासी मजदूरों को डेडिकेट किया ये गाना

Posted by - May 21, 2020 0
मुंबई। बॉलीवुड के जाने माने चरित्र अभिनेता शक्ति कपूर ने लॉकडाउन के बीच अपने घर-परिवार से दूर फंसे प्रवासी मजदूरों…
wife and daughter defense Mahesh Bhatt

महेश भट्ट के बचाव में उतरी पत्नी और बेटी, रिया चक्रवर्ती की चैट पर दिया यह रिएक्शन

Posted by - August 23, 2020 0
मुंबई। बॉलीवुड अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत केस को लेकर सीबीआई और ईडी की जांच चल रही है। वहीं इस बीच…