फिल्म सरदार उधम का टीजर लॉन्च, अमेजन प्राइम पर होगी रिलीज

568 0

नई दिल्ली। महान स्वतंत्रता सेनानी सरदार उधम सिंह की बहुप्रतीक्षित अनकही कहानी पर बनी फिल्म सरदार उधम का ऑफिशियल टीजर सामने आ गया है। इस फिल्म में सरदार उधम सिंह के किरदार में विक्की कौशल नजर आएंगे। फिल्म का निर्देशन शूजीत सरकार ने किया है जबकि किनो वर्क्स के साथ मिलकर राइजिंग सन फिल्म्स ने इस अमेजन ओरिजिनल मूवी को प्रॉड्यूस किया है।

रिलीज होने के लिए तैयार फिल्म सरदार उधम

अमेजन प्राइम वीडियो ने शहीद भगत सिंह की जयंती पर सरदार उधम का टीजर लॉन्च कर दिया है। फिल्म सरदार उधम दशहरे के दौरान 16 अक्टूबर, 2021 को अमेजन प्राइम वीडियो पर रिलीज होने के लिए तैयार है। टीजर की बात करें तो इसकी शुरुआत एक दस्तावेज में विक्की की फोटो लगाने से होती है।

उधम के अवतार में दिखे विक्की कौशल

यह दस्तावेज असल में भारत का पासपोर्ट है, जिसमें सरदार उधम के अवतार में विक्की कौशल का फोटो लगाया जाता है। आगे सीन में अन्य पासपोर्ट पर फोकस शिफ्ट होता है। ऐसे में अलग-अलग नाम- उदे सिंह, फ्रैंक ब्राजील, शेर सिंह… और फिर उधम सिंह नजर आते हैं। टीजर में यह भी बताया गया है कि फिल्म में ऐसे असैसिनेशन की कहानी को बताया जाएगा, जिसमें ब्रिटिश साम्राज्य को हिलाकर रख दिया था।

बता दें कि महान भारतीय क्रांतिकारी, सरदार उधम सिंह की कहानी को तारीखवार बयां करते हुए, यह फिल्म ब्रिटिश साम्राज्य को हिला देनेवाली एक घटना (जलियांवाला बाग हत्याकांड, 1919) में अपने देशवासियों की मौत का प्रतिशोध लेने के लिए उनके असीम साहस को बयां करती है।

 

Related Post

कोरोना की चपेट में हॉलीवुड अभिनेत्री

हॉलीवुड की एक और अभिनेत्री का कोविड-19 टेस्ट पॉजिटिव पाया गया 

Posted by - March 19, 2020 0
नई दिल्ली। हॉलीवुड की अभिनेत्री राशेल मैथ्यू कोरोना वायरस के शिकार हो गई हैं। “फ्रोजन 2′ स्टार राशेल मैथ्यू कोविड-19…
शॉर्ट फिल्‍म ‘चड्डी’

शॉर्ट फिल्‍म ‘चड्डी’ में दिखी महिलाओं की सेक्सुअल फ्रीडम की कड़वी सच्चाई

Posted by - February 22, 2020 0
मुंबई। ‘गंदी बात’, ‘फ्रॉड सइयां’ और ‘इनसाइड एज’ जैसी चर्चित फिल्‍मों के बाद एक्‍ट्रेस फ्लोरा सैनी खूब सुर्खियां बटोरी हैं।…
शबाना आजमी के ड्राइवर पर केस दर्ज

शबाना आजमी के ड्राइवर पर केस दर्ज, रैश ड्राइविंग का आरोप

Posted by - January 19, 2020 0
मुंबई। बीते शनिवार को मुंबई-पुणे एक्सप्रेसवे पर कहलपुर के पास एक कार दुर्घटना में घायल हुईं दिग्गज अभिनेत्री शबाना आज़मी…
'Street Dancer 3D'

‘Street Dancer 3D’ है शानदार, डांस के जरिए दर्शकों को बोल्ड करेंगे वरुण-श्रद्धा

Posted by - January 23, 2020 0
नई दिल्ली। वरुण धवन और श्रद्धा कपूर स्टारर फिल्म ‘स्ट्रीट डांसर 3डी’ शुक्रवार 24 जनवरी को रिलीज हो रही है।…