खाली पेट करें तुलसी का सेवन, इस बीमारियों से मिलेगा आराम

987 0

लखनऊ डेस्क। तुलसी में कई औषधीय गुण पाए जाते है। यह बहुत सी बीमारियों के उपचार में भी काम आती है। घर में तुसली का पौधा लगाना शुभ माना जाता है। इस पौधे का हिन्दू धर्म से गहरा नाता तो है ही साथ ही में यह व्यक्ति की सेहत के लिए भी बहुत फायदेमंद है।

ये भी पढ़ें :-मूंगफली खाने में जितनी है स्वादिष्ट, उतनी ही इन बीमारियों को रखती है कोसों दूर 

1-तुलसी के पत्ते पाचन को सही रखने में मदद करते हैं। इसके साथ ही ऐसिडिटी और पेट में जलन की परेशानी को भी यह दूर रखता है। बॉडी के पीएच लेवल को मेनटेन करने में भी तुलसी मददगार साबित होती है।

2-तुलसी गुर्दे को मजबूत बनाती है। यदि किसी के गुर्दे में पथरी हो गई हो तो उसे शहद में मिलाकर तुलसी के अर्क का नियमित सेवन करना चाहिए। छह महीने में फर्क दिखेगा।

3-तुलसी में ऐंटी-बैक्टीरियल प्रॉपर्टीज होती हैं। सुबह खाली पेट तुलसी का एक पत्ता खाएं, इससे कुछ ही दिनों में आपको सर्दी-खांसी से राहत मिल जाएगी।

4-तुलसी के पत्तों से सिरदर्द में भी राहत मिलती है। स्ट्रेस व सिरदर्द की परेशानी से निपटने के लिए रोज सुबह खाली पेट 2-3 तुलसी की पत्तियों का सेवन करें।

5-रोज सुबह तुलसी का पत्ता खाने की आदत डालें तो आपको सेहतमंद रहने में मदद मिलेगी। इससे न सिर्फ सर्दी, खांसी जैसी समस्याएं दूर होंगी बल्कि पाचन भी सही रहेगा।

Related Post

हॉलीवुड की मशहूर फिल्म ‘फास्ट एंड फ्यूरियस’ का ट्रेलर हुआ रिलीज

Posted by - February 2, 2019 0
एंटरटेनमेंट डेस्क। हॉलीवुड की मशहूर फिल्म ‘फास्ट एंड फ्यूरियस’ की स्पीन ऑफ (पहली फिल्म के किसी खास दृश्य से बनाई…
यासीन मलिक

यासीन मलिक 22 तक एनआईए की हिरासत में, आतंकियों की मद्द कराने का आरोप

Posted by - April 10, 2019 0
नई दिल्ली। राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) ने जम्मू-कश्मीर में आतंकवादियों और अलगाववादी समूहों को धन मुहैया कराने के मामले में…

इंस्टाग्राम पर जैकलीन के फॉलोअर्स पहुंचे 30 मिलियन के पार

Posted by - July 10, 2019 0
इंटरटेनमेंट डेस्क।  अभिनेत्री जैकलीन फर्नांडीज निस्संदेह बॉलीवुड की सबसे प्रभावशाली हस्तियों में से एक हैं और उनका सोशल मीडिया इस…