मथुरा की एक अदालत ने उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ सहित अन्य जगहों पर सिलसिलेवार बम विस्फोट...
crime
जिले के थाना मसौली क्षेत्र के भयारा गांव मोड़ पर शुक्रवार की सुबह तहसील रामनगर में स्थित...
यूपी एसटीएफ ने अवैध मादक पदार्थ की तस्करी करने वाले गिरोह के सरगना और झॉसी से 25...
गोसाईंगंज में घर के बाहर खेल रहा किशोर अनियंत्रित होकर कुएं में गिर गया। उसके साथियों ने...
चिनहट के मटियारी चौकी इलाके में रहने वाले एक दंपत्ति के खाते से शातिर जालसाजों ने 96 हजार रुपए ऐंठ लिए। इसके बाद शुक्रवार को पीड़ित ने स्थानीय थाने में रिपोर्ट दर्ज करवाई है। स्थानीय पुलिस का दावा है कि मामले की गहनता से छानबीन की जा रही है।प्रभारी निरीक्षक धनंजय कुमार पांडेय के मुताबिक, पीड़ित तहसीलदार सिंह पत्नी राधा सिंह के साथ स्थानीय थाना इलाके के मटियारी चौकी क्षेत्र के गहमर कुंज में रहते हैं। बीकेटी बाजार में लगी आग, लाखों के नुकसान की आशंका उन्होंने बताया कि चिनहट इलाके में एसबीआई बैंक शाखा में उनका जॉइंट अकाउंट है। गत 21 दिसंबर से 23 नवंबर के बीच उनके खाते से करीब 96 हजार रुपए निकल गए। उन्होंने बताया कि कुछ दिन पहले उन्हें जालसाजों ने बैंक कर्मी बनकर फोन कर जरूरी जानकारी हासिल कर ली थी। इसके बाद से उनके अकाउंट से पैसे निकलते रहे। बैंक पहुंचे तो उन्हें जालसाजी का पता चला। इसके बाद स्थानीय पुलिस को घटना की जानकारी दी है। साथ ही बैंक अकाउंट ब्लॉक करवाया है। प्रभारी निरीक्षक चिनहट धनंजय कुमार पांडेय ने बताया कि पीड़ित की तहरीर पर अज्ञात जालसाजों के खिलाफ धोखाधड़ी सहित कई संगीन धाराओं में रिपोर्ट दर्ज की गई है। साथ ही मामले की गहनता से छानबीन की जा रही है।
सरोजनीनगर में शुक्रवार को पुस्तैनी जमीन पर कब्जा करने का विरोध करने पर चाकू, फावड़ा, लोहे की रॉड, असलहे और धारदार हथियारों से लैस दबंगों ने अपने करीब 5 दर्जन साथियों के साथ मिलकर एक किसान व उसके परिवार पर जमकर हमला कर दिया। दबंगों के इस हमले से किसान परिवार के करीब आधा दर्जन लोग बुरी तरह घायल हो गए। इसमें किसी का सिर फटा तो किसी के हाथ व पैरों में गंभीर चोटें आई हैं। बाद में पुलिस को घटना की सूचना देने के साथ ही लहूलुहान हालत में सभी घायलों को आनन-फानन सरोजनीनगर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचा कर उनका इलाज कराया गया। फिलहाल पुलिस ने पीड़ित की ओर से आरोपी दबंगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच पड़ताल शुरू कर दी है। सरोजनीनगर के चिल्लावां निवासी वीरेंद्र यादव के मुताबिक शुक्रवार को उसकी दादी की तेरहवीं होने के कारण घर के सभी लोग कार्यक्रम में व्यस्त थे। काकोरी निवासी मिहिर श्रीवास्तव ने यूपी स्टेट शूटिंग चैंपियनशिप में गोल्ड मैडल जीता आरोप है कि इसी बीच कार्यक्रम का फायदा उठा कर यहीं के तहस्बुल खान, उसका बेटा तौफीक, तसब्बुल, आमिर और सुहैल अपने करीब 50 – 60 अन्य अज्ञात लोगों के साथ उसकी तपोवन नगर स्थित पुश्तैनी जमीन पर पहुंच गए और कब्जा करने लगे। दबंगों द्वारा किए जा रहे कब्जे की जानकारी पाकर जब पीड़ित और उसके घर के लोग वहां पहुंचकर विरोध करने लगे तो चाकू, फावड़ा, लोहे की रॉड और असलहे से लैस दबंगों ने एकजुट होकर उनके ऊपर हमला कर दिया। इतना ही नहीं आरोप है कि दबंगों ने सभी को दौड़ा दौड़ा कर मारा। इस घटना में पीड़ित वीरेन्द्र के साथ ही उसके पिता राजेश कुमार यादव, अवध लाल, सुरेंद्र, रवीन्द्र और हृदय नारायण बुरी तरह घायल हो गए। इसमें से किसी का सर फट गया तो किसी के हाथ व पैरों में गंभीर चोटें आई हैं। बाद में घटना की सूचना पुलिस को दी गई। सूचना के बाद जब तक पुलिस मौके पर पहुंचती, तब तक आरोपी दबंग वहां से फरार हो गए। फिलहाल पुलिस ने वीरेंद्र की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच पड़ताल कर रही है। उधर इस घटना में घायल सभी पीड़ितों का सरोजनीनगर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में इलाज कराया गया है।
उत्तर प्रदेश के प्रयागराज में यूपी एसटीएफ ने 2 बदमाशों को एनकाउंटर में ढेर कर दिया। पुलिस...
पुलिस कमिश्नर डीके ठाकुर ने अपराधिक गतिविधियों में लिप्त 3 अभियुक्तों के खिलाफ जिला बदर की कार्रवाई...
पुलिस ने बताया कि आरोपित शातिराना तरीके से लोगों की जमीन बिकवा देता था और जमीन मालिक...
आशियाना पुलिस ने मोबाइल चोर गिरोह का पर्दाफाश करते हुए गैंग के 5 आरोपितों को गिर तार...