taapsee pannu

उत्तराखंड त्रासदी : मलबे में दबे शख्स की जवानों ने बचाई जान, तापसी पन्नू ने कही ये बात

2573 0

नई दिल्ली। उत्तराखंड के चमोली जिले में मची तबाही पर आम लोगों से लेकर सेलेब्स तक सोशल मीडिया के जरिए दुखा जता रहे हैं। इसी बीच अब बॉलीवुड एक्ट्रेस तापसी पन्नू (Tapsee Pannu) ने अपने ऑफिशियल ट्विटर हैंडल से एक वीडियो ट्वीट किया है।

इसमें उन्होंने लिखा- मनुष्य ने आपदाओं को प्रेरित किया है। जिस तरीके से जवान इस शख्स को मलबे से निकाल रहे हैं यह देखकर मेरा दिल बैठा जा रहा है। प्रकृति हमें वहीं वापस देती हैं जो हमने उसके साथ किया है। तापसी पन्नू (Tapsee Pannu) के इस ट्वीट सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है और फैन्स खूब रिएक्शन दे रहे हैं।

कोविड-19 कर या उपकर लगाने का नहीं किया विचार : निर्मला सीतारमण

तापसी पन्नू द्वारा शेयर किये गए इस वीडियो में आप देखेंगे कि मलबे के अंदर से भारतीय जवान रेस्क्यू करते हुए एक शख्स को बाहर निकालते हैं। जैसे ही शख्स बाहर निकलता है उसकी खुशी देखने लायक होती है और वह खुशी से जमीन पर गिर पड़ता है।

बता दें कि उत्तराखंड के चमोली जिले में ग्लेशियर फटने से अलकनंदा तथा धौलीगंगा नदियों में हिमस्खलन और बड़े पैमाने पर बाढ़ आ गई है। विकराल बाढ़ के बाद गढ़वाल क्षेत्र में सहित यूपी में गंगा नदी से सटे जिलों में अलर्ट जारी कर दिया गया है।

Related Post

JHund,amitabh bachhan

अमिताभ बच्चन की फिल्म ‘झुंड’ को ओटीटी प्लेटफॉर्म पर 6 मई को रिलीज करने की मांग

Posted by - May 4, 2022 0
सुप्रीम कोर्ट 6 मई को ओवर द टॉप (ओटीटी) प्लेटफॉर्म पर अमिताभ बच्चन अभिनीत हिंदी फिल्म ‘झुंड'(Jhund) की प्रस्तावित रिलीज…