तालिबान चले जाओ, वहां 50 रु है पेट्रोल, वहां भरवाओ- महंगाई पर सवाल पूछा तो बोले BJP नेता

781 0

अफगानिस्तान पर तालिबान का कब्जा हो गया है, लेकिन इसे लेकर अब भारत में भी सियासी बयानबाजी शुरू हो गई है। कटनी के भाजपा जिलाध्यक्ष रामरतन पायल से बढ़ती महंगाई पर सवाल किया गया तो उन्होंने कहा- तालिबान चले जाओ, अफगानिस्तान में 50 रु है पेट्रोल, वहां भरवाओ। इसके अलावा बिहार में भाजपा की सहयोगी पार्टी जदयू के नेता गुलाम रसूल बलियावी ने भी इसी तरह का बयान दिया है।

उन्होंने कहा- धर्म के नाम पर देश बंट गया, अब लोग बंटेंगे। अगर भारत के लोग संभले नहीं तो भारत भी अफगानिस्तान तालिबान बन जाएगा।इससे पहले बीजेपी विधायक हरिभूषण ठाकुर ने कहा था कि जिन्हें भारत में डर लग रहा है, वो अफगानिस्तान चले जाएं, वहां पेट्रोल-डीजल भी सस्ता है।

दरअसल, कटनी में आजादी के अमृत महोत्सव कार्यक्रम के तहत पौधारोपण करने पहुुंचे भाजपा जिला अध्यक्ष रामरतन पायल महंगाई के सवाल पर भड़क गए। पायल ने महंगाई को लेकर पूछे गए सवाल पर कहा कि आप तालिबान के शासन वाले अफगानिस्तान चले जाओ। वहां पेट्रोल 50 रुपए है। वहां से भरवाकर ले लाओ।

तालिबान से डरने की जरूरत नहीं, हिंदुस्तान में अधिक क्रूरता- शायर मुनव्वर राणा का विवादित बयान

वहां भरवाने वाला कोई नहीं हैं। कम से कम यहां पर शांति तो है।खुद बिना मास्क आए जिला अध्यक्ष ने कोरोना की तीसरी लहर आने की आशंका जताते हुए कहा कि सरकार अकेले कुछ नहीं कर सकती है। सरकार तो जनसहयोग से ही काम कर सकती है। सरकार सिर्फ बता सकती है कि आप को भीड़ नहीं करना है।

Related Post

राष्ट्रीय मतदाता दिवस

मतदान को पुनीत कर्तव्य मान , देशवासी मताधिकार का करें प्रयोग: एम वेंकैया नायडू

Posted by - January 25, 2020 0
नई दिल्ली। देश के उपराष्ट्रपति एम वेंकैया नायडू ने शनिवार को राष्ट्रीय मतदाता दिवस के अवसर पर देशवासियों से मतदान…
CM Yogi

सरकारी जमीनों से तत्काल प्रभाव से हटवाएं अवैध कब्जेः सीएम योगी

Posted by - October 6, 2025 0
वाराणसी : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) ने सोमवार को सर्किट हाउस सभागार में पुलिस एवं प्रशासनिक अधिकारियों के साथ…
cm yogi

वर्ष 2029-30 तक 1 ट्रिलियन डॉलर की इकोनॉमी बनेगा उत्तर प्रदेश: योगी आदित्यनाथ

Posted by - December 6, 2025 0
नई दिल्ली। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा प्रस्तुत विकसित भारत…
Keshav Maurya

उपमुख्यमंत्री ने गृह विभाग के उच्चाधिकारियों के साथ की बैठक, दिये खास निर्देश

Posted by - February 8, 2026 0
लखनऊ | विधानसभा के कक्ष संख्या–77 में उत्तर प्रदेश के उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य (Keshav Maurya) ने आगामी विधानसभा…