lata mangeshkar

स्वर कोकिला लता मंगेशकर कोविड-19 पॉज़िटिव

551 0

मुंबई। देश में एक बार फिर से कोरोना के केस बढ़ते जा रहे हैं। हाल ही में कई बॉलीवुड सेलेब्स भी इसकी चपेट में आ चुके हैं। इन सेलेब्स की लिस्ट में अब महान गायिका लता मंगेशकर भी शामिल हो गई हैं।

मशहूर गायिका लता मंगेशकर (Lata Mangeshkar) को कोविड-19 पॉजिटिव पाए जाने के बाद आईसीयू में भर्ती कराया गया है। उन्हें कोरोना के हल्के लक्षण हैं। मुंबई के कैंडी अस्पताल में उनका इलाज चल रहा है।

डॉक्टर्स ने बताया कि लता मंगेशकर को उम्र संबंधी भी समस्याएं हैं जिसका इलाज किया जा रहा है। उनकी भतीजी रचना ने कहा कि हमारी निजता का सम्मान करिए और उनके लिए प्रार्थना कीजिए।

इससे पहले दिग्गज गायिका को नवंबर 2019 में सांस लेने में तकलीफ होने के बाद अस्पताल में भर्ती कराया गया था।

Related Post

कंगना के साथ पहली बार स्क्रीन शेयर करेंगे नवाज़ुद्दीन सिद्दीकी

Posted by - July 14, 2021 0
कंगना रनौत के प्रोडक्शन में बन रही फ़िल्म टीकू वेड्स शेरू के साथ अभिनेता नवाज़ुद्दीन सिद्दीकी का नाम जुड़ गया…
Priyanka Chopra

प्रियंका चोपड़ा कर रहीं हैं मां बनने की प्लानिंग, बोलीं- मुझे क्रिकेट टीम जितने बच्चे चाहिए?

Posted by - January 12, 2021 0
मुंबई। बॉलीवुड एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा ने बीते सोमवार बेटी को जन्म दिया है। इसके बाद अब बॉलीवुड के बाकी सेलेब्स…