सुषमा स्वराज

‘दुश्मनी इतनी करो कि दोस्त हो जाएं तो शर्मिंदा ना होना पड़े’ -सुषमा स्वराज

1442 0

नई दिल्ली। विदेश मंत्री सुषमा स्वराज ने अलग-अलग ट्वीट कर कांग्रेस की महासचिव प्रियंका गांधी और पश्चिम बंगाल की सीएम ममता बनर्जी पर जमकर निशाना साधा है। उन्होंने कहा ममता जी – आज आपने सारी हदें पार कर दीं। आप प्रदेश की सीएम हैं और मोदी जी देश के पीएम हैं। कल आपको उन्हीं से बात करनी है। इसलिए बशीर बद्र का एक शेर याद दिला रही हूँ –

दुश्मनी जम कर करो लेकिन ये गुंजाइश रहे,

जब कभी हम दोस्त हो जाएँ तो शर्मिंदा न हों.

ये भी पढ़ें :-‘चौकीदार चोर है’ वाले बयान पर राहुल ने बिना शर्त सुप्रीम कोर्ट में मांगी माफी 

आपको बता दें फिर उन्होंने प्रियंका को लेकर ट्वीट में लिखा, प्रियंका जी- आज आपने अहंकार की बात की। मैं आपको याद दिला दूं कि अहंकार की पराकाष्ठा तो उस दिन हुई थी जिस दिन राहुल जी ने अपने ही प्रधानमंत्री डॉक्टर मनमोहन सिंह जी का अपमान करते हुए राष्ट्रपति द्वारा जारी अध्यादेश को फाड़ कर फेंका था। कौन किसको सुना रहा है?

ये भी पढ़ें :-मोदी सरकार ने SC ने कॉलेजियम के दो नामों की सिफारिश की खारिज 

जानकारी के मुताबिक इससे पहले सोमवार को पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने कहा था कि उन्होंने पीएम मोदी को चक्रवात फोनी पर चर्चा करने के लिए वापस से कॉल नहीं किया था क्योंकि मैं एक एक्सपायरी पीएम के साथ स्टेज शेयर नहीं करना चाहती। मैं अब उन्हें प्रधानमंत्री के तौर पर नहीं देखती।

Related Post

Deepotsav

दीपोत्सव में झलकेगा विकास का उजियारा, योगी सरकार की योजनाओं से निखरेगी अयोध्या

Posted by - October 11, 2025 0
अयोध्या। रामनगरी अयोध्या केवल आस्था की धरती नहीं, बल्कि अब यह विकास और विरासत का संगम बन चुकी है। इस…
Maha Kumbh

सुरक्षित महाकुम्भ: 45 करोड़ श्रद्धालुओं की सुरक्षा करेंगे हाईटेक रिमोट लाइट बॉय

Posted by - December 3, 2024 0
प्रयागराज: महाकुम्भ 2025 (Maha Kumbh) को सनातन धर्म का सबसे बड़ा आयोजन बनाने के लिए प्रतिबद्ध योगी सरकार हर आपात…

फिल्म ‘मरजावां’ का फर्स्ट लुक हुआ रिलीज, रितेश और सिद्धार्थ का दिखा ये अंदाज

Posted by - August 23, 2019 0
बॉलीवुड डेस्क। बॉलीवुड की बहुप्रतीक्षित फिल्म ‘मरजावां’ का पहला लुक रिलीज कर दिया गया है। फिल्म में रितेश देशमुख और…