राहुल गांधी

‘चौकीदार चोर है’ वाले बयान पर राहुल ने बिना शर्त सुप्रीम कोर्ट में मांगी माफी

910 0

नई दिल्ली। कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने सुप्रीम कोर्ट में ‘चौकीदार चोर है’ वाले बयान पर बिना शर्त माफी मांगी है। राहुल की ओर से इस संबंध में बुधवार यानी आज तीन पेज का हलफनामा पेश किया गया और उन्होंने कहा कि गलती से ‘चौकीदार चोर है’ नारा कोर्ट के आदेश के साथ मिलाकर बोल दिया था।

ये भी पढ़ें :-दिल्ली की कुर्सी के लिए बीजेपी व कांग्रेस में जंग तेज, मोदी विजय संकल्प तो प्रियंका का रोड शो

आपको बता दें इससे पहले 22 अप्रैल को राहुल ने सुप्रीम कोर्ट में अपने बयान को लेकर सिर्फ खेद व्यक्त किया था।वहीँ अब माफ़ी मांगने के बाद उन्होंने हलफनामे में कोर्ट से गुहार लगाई है कि उनके खिलाफ मीनाक्षी लेखी द्वारा दायर अवमानना की प्रक्रिया को बंद कर दिया जाए।

ये भी पढ़ें :-आदर्श आचार संहिता उल्लंघन के मामले में गिरिराज ने किया आत्मसमर्पण, मिली जमानत 

जानकारी के मुताबिक नई दिल्ली से सांसद, भाजपा नेता मीनाक्षी लेखी ने इस पर सुप्रीम कोर्ट में अवमानना याचिका दाखिल की थी।  इस पर संज्ञान लेते हुए कोर्ट ने कहा कि हमने उन शब्दों का इस्तेमाल कभी नहीं किया जो राहुल गांधी ने कहा। यानी अदालत ने ‘चौकीदार चोर है’ वाक्य का इस्तेमाल नहीं किया ।

Related Post

Integrated Waste Management

योगी सरकार गोरखपुर में बना रही देश की पहली इंटीग्रेटेड वेस्ट मैनेजमेंट सिटी

Posted by - April 24, 2025 0
गोरखपुर । मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) की मंशा के अनुरूप कचरा प्रबंधन (Waste Management) में गोरखपुर को रोल मॉडल…
cm yogi in civil hospital

सीएम योगी पहुंचे BRD मेडिकल कॉलेज, अधिकारियों के साथ की समीक्षा बैठक

Posted by - April 10, 2021 0
गोरखपुर। कोविड की तैयारियों को लेकर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi Aditynath) ने शनिवार को बीआरडी मेडिकल कॉलेज में मंडलीय…
CM Yogi

डबल इंजन की सरकार ने खड़ा किया लाभार्थियों का व्यापक समूह: सीएम योगी

Posted by - June 10, 2022 0
गोरखपुर: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Modi) के मार्गदर्शन में नेतृत्व में केंद्र…