Sushant Singh Rajput case may have a big reveal this evening
मुम्बई: सुशांत सिंह राजपूत को कुत्तों से बेहद लगाव था। ज्यादातर लोग ‘फज’ नामक एक कुत्ते से सुशांत के जुड़ाव के बारे में जानते हैं, लेकिन लोनावाला में किराये के अपने फार्महाउस में सुशांत ने तीन कुत्ते पाल रखे थे। जिनका नाम इन्होने ‘ईना’, ‘मीना’ और डीका’ नाम रखा था।
एसपी बालासुब्रमण्यम के जल्द ठीक होने के लिए रजनीकांत समेत कई हस्तियों ने की प्रार्थना
सुशांत ने 1977 में आई मनमोहन देसाई की फिल्म ‘अमर अकबर एंथनी’ से प्रेरणा ली और अपने तीनों कुत्तों का नाम ईना, मीना और डीका हटाकर अमर, अकबर और एंथनी नाम रख दिया था।
सुशांत के जीवित रहने के दौरान सुशांत के फार्महाउस ‘हैंगआउट विला’ के हाउस मैनेजर रहे रईस ने बताया कि सुशांत को इन तीनों पालतू कुत्तों से बेहद लगाव और उन्होंने ही इन सभी को प्यार से अनोखे नाम दिये थे।
कंगना ने सुशांत-सारा की लव स्टोरी के साथ किया ऋतिक का जिक्र
फार्महाउस पर आने के बाद सुशांत अपना काफी वक्त ‘अमर’, ‘अकबर’ और ‘एंथनी’ के साथ बिताया करते थे। सुशांत की मौत के बाद तीन कुत्ते अब भी इसी फार्महाउस में रहते हैं, हालांकि सुशांत की मौत के बाद अब बाहर से आये किसी भी शख्स को इस फार्महाउस में जाने की इजाजत नहीं है और फिलहाल यह फार्महाउस अपने मूल मालिक के कब्जे में है।