CAA और NPR

रजनीकांत बोले- CAA और NPR से मुसलमान हुआ प्रभा​वित तो करूंगा विरोध

749 0

नई दिल्ली। देश भर में सीएए और एनआरसी को लेकर हो रहे विरोध प्रदर्शनों के बीच इसे लेकर रजनीकांत का बड़ा बयान सामने आया है। रजनीकांत ने बुधवार को सीएए और एनआरसी का समर्थन कर दिया है। रजनीकांत ने सीएए को लेकर कहा कि ये एक्ट देश नागरिकों को प्रभावित नहीं करेगा। इसके साथ ही उन्होंने ये भी कहा कि एनपीआर देश के लिए बेहद जरूरी है।

अगर ये बिल देश के नागरिकों को प्रभावित करेगा तो मैं पहला शख्स होंगा जो इसके विरोध में खड़ा होउंगा

उन्होंने अपने बयान में कहा कि नागरिक संशोधन बिल हमारे देश के नागरिकों को प्रभावित नहीं करेगा। अगर ये बिल देश के नागरिकों को प्रभावित करेगा तो मैं पहला शख्स होंगा जो इसके विरोध में खड़ा होउंगा। एनपीआर जरूरी है, देश में रह रहे बाहरी लोगों को पहचानने के लिए। ये पहले ही साफ कर दिया गया है कि एनआरसी फिलहाल लागू नहीं किया जा रहा।

Defence Expo 2020 : यूपी आने वाले समय में डिफेंस उपकरणों का हब बनेगा 

दिल्ली के शाहीन बाग में इस एक्ट को लेकर किया जा रहा है पुरजोर विरोध 

रजनीकांत से पहले कई अन्य सेलेब्स जिनमें अनुपम खेर जैसे सितारे शामिल हैं इस बिल का समर्थन कर चुके हैं। वहीं, सेलेब्स का एक बड़ा तबका है जो इसके विरोध में आवाज उठा रहा है। जिनमें स्वरा भास्कर, अनुराग कश्यप और नसीरूद्दीन शाह जैसे नामी कलाकार शामिल हैं।बता दें कि रजनीकांत का ये बयान तब आया है जब देश की राजधानी में इसके खिलाफ काफी जोर शोर से विरोध किया जा रहा है। दिल्ली के शाहीन बाग में इस एक्ट को लेकर पुरजोर विरोध किया जा रहा है।

Related Post

PM Modi

श्रीराम जन्मभूमि मंदिर के शिखर पर ध्वज फहराएंगे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी

Posted by - November 24, 2025 0
लखनऊ : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Modi) मंगलवार को अयोध्या में श्रीराम जन्मभूमि मंदिर जाएंगे और मंदिर के शिखर पर…
राष्ट्रीय विज्ञान दिवस

सीएसआईआर-केंद्रीय औषधीय एवं सगंध पौधा संस्थान में राष्ट्रीय विज्ञान दिवस मना

Posted by - February 28, 2020 0
लखनऊ। सीएसआईआर-केंद्रीय औषधीय एवं सगंध पौधा संस्थान ने शुक्रवार को अपने लखनऊ परिसर में राष्ट्रीय विज्ञान दिवस मनाया। महान वैज्ञानिक…