फिल्म ‘सुशांत’

बॉलीवुड दुनिया का काला सच उजाकर करेगी फिल्म ‘सुशांत’

851 0

पटना। बॉलीवुड निर्देशक सनोज मिश्रा बॉलीवुड की चमकती दुनिया का सच बताने के लिये फिल्म ‘सुशांत’ बनाने जा रहे हैं। गांधीगिरी, राम की जन्मभूमि, लफंगे नवाब और श्रीनगर जैसी संवेदनशील फिल्में बना चुके निर्देशक सनोज मिश्रा निर्माता मारूत सिंह के साथ मिलकर बॉलीवुड की काली दुनिया का सच सामने लाने के लिए फ़िल्म ‘सुशांत’ बनाने जा रहे हैं।

सनोज मिश्रा बॉलीवुड की काली दुनिया का सच सामने लाने के लिए फ़िल्म ‘सुशांत’ बनाने जा रहे हैं

हालांकि, फ़िल्म सुशांत सिंह राजपूत की बायोपिक नहीं होगी। यह फ़िल्म उन तमाम लोगों की कहानी होगी। जिन्हें बॉलीवुड में उत्पीड़न का शिकार होकर अनावश्यक कदम उठाने को मजबूर होना पड़ता है। रोड़ प्रोडक्‍शन और सनोज मिश्रा फिल्‍म्‍स के बैनर तले फिल्‍म का निर्माण होगा। फिल्‍म की शूटिंग मुंबई और बिहार में होगी।

कोरोना की पहली आयुर्वेदिक दवा ‘कोरोनिल’ पतंजलि ने की लांच

सुशांत के पिता का दर्द साझा किया और उन्हें सांत्वना दी

इस फिल्म की घोषणा मंगलवार को सनोज मिश्रा ने यहां संवाददाता सम्‍मेलन के दौरान की। इससे पहले सनोज सोमवार को खास तौर पर सुशांत के परिजनों से मिलने मुम्बई से पटना आये थे, जहां उनके आवास पर जाकर उन्होंने सुशांत के पिता का दर्द साझा किया और उन्हें सांत्वना दी।

फ़िल्म को लेकर सनोज मिश्रा ने कहा कि कोरोना जैसी वैश्विक महामारी के बीच बॉलीवुड के सुप्रसिद्ध अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत का यूं चले जाना पूरे देश के लिए दुख देने वाली खबर है। बॉलीवुड में भाई-भतीजा वाद और पर्दे के आगे की चमकती दुनिया के पीछे के काले अंधेरे में न जाने कितने लोग हत्‍या या आत्‍महत्‍या के शिकार होते हैं, क्‍योंकि वे बड़े स्‍टार या सेलिब्रिटी नहीं होते, इसलिए लोग उनकी कहानियां नहीं जान पाते।

सनोज ने कहा कि बॉलीवुड में सदियों का जो पुराना सिस्‍टम है, जिसे माफिया बाहरी देशों से ऑपरेट करते हैं

सनोज ने कहा कि सुशांत सिंह बहुत तेजी से बॉलीवुड सितारों के अग्रिम पंक्ति में खड़े होने के पास थे, लेकिन अचानक उनकी मौत होना बहुत ही दुखद है। बॉलीवुड में सदियों का जो पुराना सिस्‍टम है। जिसे माफिया बाहरी देशों से ऑपरेट करते हैं। ऐसे लोगों के संगठन और गिरोह को बेनकाब करने के लिए हम अपनी अगली फिल्‍म ‘सुशांत’ की घोषणा कर रहे हैं।

फिल्‍म के निर्माता मारूत सिंह ने कहा कि इस फिल्‍म में वे सुशांत सिंह राजपूत के साथ बॉलीवुड के दिग्‍गजों की सच्‍चाई बेबाक ढ़ंग से पेश करेंगे। उन्‍होंने कहा कि हम यह फिल्म इसलिए बनाना चाहते हैं, ताकि लोगों के चेहरे बेनकाब हों। जो अपना वर्चस्‍व कायम रखने के लिए किसी भी हद तक जाते हैं। वे अपने एकाधिकार के लिए उत्‍पीड़न करते हैं। फिल्‍म के कलाकारों का चयन किया जा रहा है

Related Post

सोनिया-राहुल और प्रियंका

सोनिया-राहुल और प्रियंका रायबरेली –अमेठी दौरा आज, दो दिनों तक सियासत गर्म

Posted by - April 22, 2019 0
रायबरेली। सोनिया गांधी आज यानी सोमवार को अपने संसदीय क्षेत्र रायबरेली आएंगी। उनके साथ बेटी और कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी…
Swara Bhaskar

एक अच्छा एक्टर जरूरी नहीं कि वह असल जिंदगी में हो अच्छा इंसान : स्वरा भास्कर

Posted by - December 15, 2020 0
मुंबई। बॉलीवुड अभिनेत्री स्वरा भास्कर (Swara Bhaskar) ने फिल्मों में सकारात्मक और दमदार भूमिका निभाने वाले कलाकारों के बारे में…
Alia Bhatt shared a post on social media

आलिया भट्ट ने सोशल मीडिया पर शेयर किया पोस्ट, जिसमें लिखी यह पॉज़िटिव बातें

Posted by - September 3, 2020 0
एक्टर सुशांत सिंह राजपूत कि निधन के बाद आलिया भट्ट, महेश भट्टा और कई बॉलीवुड सेलेब्स सोशल मीडिया पर खूब…
पृथ्वी बैलिस्टिक मिसाइल

भारत ने दो पृथ्वी बैलिस्टिक मिसाइलों का किया सफल रात्रि-परीक्षण

Posted by - November 20, 2019 0
नई दिल्ली। भारत ने ओडिशा के तट से दो पृथ्वी बैलिस्टिक मिसाइलों का रात्रि-परीक्षण बुधवार को सफलतापूर्वक किया है। स्ट्रैटेजिक…