CJI यौन उत्‍पीड़न मामला

सुप्रीम कोर्ट ने अयोध्या में गैर-विवादित भूमि पर पूजा की याचिका की खारिज

995 0

नई दिल्ली। सुप्रीम कोर्ट ने शुक्रवार को अयोध्या में गैर-विवादित भूमि पर पूजा करने की अनुमति की मांग संबंधी याचिका को खारिज कर दिया। अदालत ने याचिकाकर्ता से कहा कि आप इस देश को शांति से नहीं रहने देंगे। किसी न किसी को हमेशा अपनी नाक घुसेड़नी ही है।

निर्मोही अखाड़े ने सुप्रीम कोर्ट में केंद्र सरकार उस याचिका के खिलाफ अर्जी दायर की

कोर्ट ने याचिकाकर्ता पर इलाहाबाद उच्च न्यायालय द्वारा लगाया गया पांच लाख के जुर्माने का आदेश रद्द करने से भी इंकार कर दिया। इससे पहले अयोध्या मामले में नया मोड़ उस वक्त भी आया था जब निर्मोही अखाड़े ने सुप्रीम कोर्ट में केंद्र सरकार उस याचिका के खिलाफ अर्जी दायर की। जिसमें कहा गया था कि विवादित राम जन्मभूमि-बाबरी मस्जिद के आसपास 67.390 एकड़ ‘अविवादित’ अधिग्रहित भूमि को मूल मालिकों को लौटाने की अनुमति मांगी थी।

ये भी पढ़ें :-बसपा सुप्रीमो ने एक बार फिर ईवीएम का मुद्दा उठाते हुए बीजेपी पर हमला बोला

राम जन्मभूमि-बाबरी मस्जिद स्थल पर 2.77 एकड़ विवादित भूमि तीन बराबर हिस्सों में बांटी जाएगी

आपको बता दें कि इलाहाबाद हाई कोर्ट ने 2010 में फैसला दिया था कि राम जन्मभूमि-बाबरी मस्जिद स्थल पर 2.77 एकड़ विवादित भूमि तीन बराबर हिस्सों में बांटी जाएगी और उसे निर्मोही अखाड़ा, सुन्नी वक्फ बोर्ड और राम लला को दिया जाएगा। निर्मोही अखाड़े ने अपनी नयी अर्जी में केंद्र की याचिका का विरोध किया है जिसमें उसने सुप्रीम कोर्ट के 2003 के फैसले में संशोधन की अपील की है।

Related Post

शत्रुघ्न सिन्हा

बीजेपी सरकार की गलत नीतियों के कारण उन्होंने सबसे पहले पार्टी छोड़ी : शत्रुघ्न

Posted by - December 5, 2019 0
धनबाद। फिल्म अभिनेता व कांग्रेस नेता शत्रुघ्न सिन्हा ने गुरुवार को चुनावी सभा को संबोधित करते हुए कहा कि बीजेपी…
AK Sharma

रोपा गया प्रत्येक पौधा सुरक्षित व संरक्षित रहे, इसकी भी सभी जिम्मेदारी निभाये: एके शर्मा

Posted by - July 18, 2024 0
लखनऊ। प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के मार्गदर्शन एवं निर्देशन में 36.50 करोड़ पौधरोपण कराने का लक्ष्य निर्धारित किया गया…

सोनाक्षी के घर पूछताछ करने पहुंची पुलिस, जानें क्या था मामला

Posted by - July 12, 2019 0
इंटरटेनमेंट डेस्क। बॉलीवुड अभिनेत्री सोनाक्षी सिन्हा के घर हाल ही में यूपी पुलिस पहुंची थी। पुलिस की मुलाकात अभी सोनाक्षी…