Siddiqi Kappan

सिद्दीक कप्पन केस में सुप्रीम कोर्ट ने मांगी मेडिकल रिपोर्ट, सुनवाई टली

619 0

नई दिल्ली । उत्तर प्रदेश पुलिस द्वारा गिरफ्तार किए गए केरल के पत्रकार सिद्दीक कप्पन (Siddique Kappan case)  ने रिहाई के लिए सुप्रीम कोर्ट में याचिका दायर की है जिस पर आज मुख्य न्यायाधीश एनवी रमना (N V Ramanna ) की अध्यक्षता वाली पीठ ने सुनवाई की।

केरल के पत्रकार सिद्दीक कप्पन (Siddique Kappan) की रिहाई की याचिका पर सुप्रीम कोर्ट ने सॉलिसिटर जनरल और उत्तर प्रदेश सरकार से मेडिकल रिपोर्ट दाखिल करने को कहा है। साथ ही मामले की सुनवाई कल तक के लिए स्थगित कर दी है।

इस दौरान मुख्य न्यायाधीश एनवी रमना ने सॉलिसिटर जनरल और उत्तर प्रदेश सरकार से सिद्दीक कप्पन की मेडिकल रिपोर्ट दाखिल करने को कहा और मामले की सुनवाई कल तक के लिए स्थगित कर दी।

बता दें कि पत्रकार सिद्दीक कप्पन को यूएपीए (UAPA) के तहत गिरफ्तार किया गया है और वह मथुरा की जेल में बंद हैं। हाल ही में उनकी रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव आई थी, जिसके बाद उन्हें मथुरा के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनका इलाज चल रहा है।

Related Post

अखिलेश यादव

पूर्वांचल दौरे पर अखिलेश पहुंचे वाराणसी, बोले, यूपी में अपराधियों की सत्ता से सांठगांठ

Posted by - February 25, 2021 0
वाराणसी। समाजवादी पार्टी के मुखिया और पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव (Akhilesh Yadav) ने गुरुवार को भाजपा पर जमकर हमला बोला।…
192 elderly people were sent to old age home

विभिन्न जनपदों में ठंड में ठिठुरते 192 वृद्धजनों को पहुंचाया गया वृद्धाश्रम

Posted by - January 28, 2024 0
लखनऊ। प्रदेश में जारी भीषण शीतलहर को देखते हुए निराश्रित वृद्धजनों (Elderly People) को सम्मानजनक जीवन देने के लिए योगी…
AK Sharma

धनतेरस से दीपावली तक पूरे प्रदेश में मिलेगी कटौती मुक्त बिजली: एके शर्मा

Posted by - October 20, 2022 0
लखनऊ। मुख्यमंत्री  योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) के निर्देश पर प्रकाशपर्व दीपावली के अवसर पर प्रदेश के सभी क्षेत्रों को कटौती…

सीएम योगी ने लखनऊ में सात मंजिला विशिष्ट अतिथि गृह का किया लोकार्पण

Posted by - October 21, 2021 0
लखनऊ। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गुरुवार को लखनऊ में अति विशिष्ट अतिथियों के ठहरने के लिए अति…