LPG

दीपावली से पहले मिलने लगे निशुल्क एलपीजी सिलेंडर, 1.86 करोड़ परिवार को मिलेगा लाभ

330 0

लखनऊ। योगी सरकार ने पिछले वर्ष की तरह इस दीपावली पर भी निशुल्क LPG सिलेंडर देने का शासनादेश जारी कर दिया है। योगी सरकार के इस कदम से प्रदेश के 1.86 करोड़ परिवारों को प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना का सीधा लाभ होगा। वहीं सीएम योगी के आदेश के बाद दीपावली से पहले ही निशुल्क एलपीजी सिलेंडर का वितरण शुरू कर दिया गया है।

पिछले वर्ष 1.85 करोड़ लाभार्थियों ने उठाया था लाभ

प्रधानमंत्री उज्जवला योजना के तहत प्रदेश में साल में दो बार क्रमश: होली और दीपावली के अवसर पर निशुल्क LPG सिलेंडर का वितरण किया जाता है। इसी के तहत दीपावली से पहले निशुल्क LPG सिलेंडर वितरित करने का शासनादेश जारी कर दिया गया है। पिछले वर्ष जहां 1.85 करोड़ लाभार्थी परिवार और 85 लाख से अधिक महिलाओं को इसका लाभ दिया गया था।

वहीं इस वर्ष लाभार्थियों की संख्या बढ़कर 1.86 करोड़ परिवार हो गयी है। इसके लिए डबल इंजन की सरकार 1,890 करोड़ रुपये खर्च कर रही है।

बता दें कि उज्ज्वला योजना के तहत लाभार्थियों को 300 रुपये की सब्सिडी केंद्र सरकार दे रही है जबकि शेष छूट राज्य सरकार द्वारा दी जाती है। योजना के तहत लाभार्थियों को 14.2 किग्रा. का सिलेंडर रिफिल दिया जाता है।

Related Post

CM Yogi

प्रदेश की सांस्कृतिक विविधता का दर्शन कराएगा यूपी स्टेट पवेलियनः मुख्यमंत्री

Posted by - January 10, 2025 0
महाकुम्भ नगर। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi)  ने शुक्रवार को महाकुम्भ क्षेत्र में बनकर तैयार हुए यूपी स्टेट पवेलियन (उत्तर…
Gida

1300 करोड़ रुपये के निवेश का मंच बनेगा गीडा का स्थापना दिवस समारोह

Posted by - November 26, 2023 0
गोरखपुर । गोरखपुर औद्योगिक विकास प्राधिकरण (GIDA) का 34वां स्थापना दिवस समारोह मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) के सानिध्य में…
बिजनौर रैली

‘कांग्रेस की तरह भाजपा ने भी खुली छोड़ीं देश की सीमाएं’- मायावती

Posted by - April 9, 2019 0
बिजनौर। आज यानी मंगलवार को बिजनौर में रैली को संबोधित करते हुए बसपा सुप्रीमो मायावती विरोधियों पर जमकर गरजीं। उन्होंने…
Workshop will be organized for the elected representatives of the state

प्रदेश के निर्वाचित प्रतिनिधियों के लिए एक दिवयीय अभिमुखीकरण कार्यशाला का होगा आयोजन

Posted by - May 30, 2023 0
लखनऊ। प्रदेश के मुख्यमंत्री (CM Yogi) की प्रेरणा एव नगर विकास मंत्री (AK Sharma) के प्रयासों से नगर विकास विभाग…