सुप्रीम कोर्ट: हॉकी को राष्ट्रीय खेल घोषित किए जाने की याचिका खारिज

631 0

सुप्रीम कोर्ट ने हॉकी को आधिकारिक रूप से राष्ट्रीय खेल घोषित करने वाली याचिका सुनने से इंकार किया। कोर्ट ने याची से कहा कि आपका उद्देश्य अच्छा हो सकता है, लेकिन हम कुछ नहीं कर सकते। आप चाहें तो सरकार को ज्ञापन दे सकते हैं। दरअसल, टोक्यो ओलंपिक में हॉकी टीमों के बेहतरीन प्रदर्शन के बाद हॉकी को राष्ट्रीय खेल घोषित करने की मांग है। इसलिए याचिका दायर की गई।

दरअसल, टोक्यो ओलंपिक में महिला और पुरुष हॉकी टीम के बेहतरीन प्रदर्शन के बाद हॉकी को अधिकारिक रूप से राष्ट्रीय खेल घोषित किए जाने की मांग उठने लगी है। इसको लेकर सुप्रीम कोर्ट में याचिका भी दाखिल की गई थी। याचिक दाखिल करने वाले वकील विशाल तिवारी ने मांग की थी कि एथेलेटिक्स जैसे खेलों में सुविधाएं बढ़ाई जाएं और हॉकी को राष्ट्रीय खेल घोषित किया जाए।

कोरोना बंदी: यूपी में अब रात 11 बजे तक खुल सकेंगी दुकानें व बाजार

याचिका में कहा गया था कि हॉकी को राष्ट्रीय खेल के रूप में जाना तो जाता ही है, लेकिन उसे अभी तक आधिकारिक रूप से राष्ट्रीय खेल घोषित नहीं किया गया है। हॉकी भारत का गौरव है,जो अपनी पहचान खोता जा रहा है। 1928 से 1956 तक का समय भारतीय हॉकी के लिए स्वर्णकाल कहा जाता है। वैसे तो यह खेल लगभग सभी देशों में खेला जाता है, लेकिन 1928 में भारत हॉकी का विश्व विजेता बना था। वहीं इसके बाद हुए ओलंपिक में भारत ने हॉकी में कई स्वर्ण पदक भी अपने नाम किए। इसी के बाद से हॉकी की लोकप्रियता ऐसी बढ़ी कि इसे भारत का राष्ट्रीय खेल कहा जाने लगा।

Related Post

असम-मिजोरम सीमा संघर्ष: गृह मंत्री ने जो नफरत बोई, उसी का परिणाम भुगत रहा भारत- राहुल

Posted by - July 27, 2021 0
असम-मिजोरम सीमा संघर्ष पर विवाद जारी है, कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने इसे गृह मंत्री अमित शाह की विफलता बताते…
CM Nayab Saini

दो पत्ती फिल्म में हुड्डा गौत्र की छवि बिगाड़ी, समाज के लाेग ने राेक की मांग उठाई

Posted by - November 15, 2024 0
चंडीगढ़। हरियाणा में सर्व हुड्डा खाप द्वारा फिल्म दो पत्ती को लेकर किया जा रहा विरोध अब तेज हो रहा…