j&k: महबूबा मुफ्ती ने प्रशासन पर लगाया नजरबंद करने का आरोप

924 0

महबूबा मुफ्ती ने प्रशासन पर उन्हें नजरबंद करने का आरोप लगाया। महबूबा मुफ्ती ने कहा कि भारत सरकार अफगानिस्तान के लोगों के अधिकारों के लिए चिंता व्यक्त करती है लेकिन कश्मीरियों की परवाह नहीं है। कश्मीर में हालातों का हवाला देते हुए मुझे आज नजरबंद कर दिया गया है। यह कदम कश्मीर में सामान्य स्थिति के उनके झूठे दावों को उजागर करता है। मामले में उन्होंने केंद्र पर निशाना साधा।

महबूबा ने ट्वीट किया, ‘भारत सरकार अफगानिस्तान के लोगों के अधिकारों की चिंता करती है लेकिन कश्मीरियों को जानबूझकर उनके हक नहीं देती। मुझे आज घर में नजरबंद कर दिया गया है क्योंकि प्रशासन का कहना है कि स्थिति ठीक नहीं है। यह केंद्र सरकार के कश्मीर में सबकुछ ठीक होने की दावे की असलियत बताता है।’ ट्वीट के साथ मुफ्ती ने दो तस्वीरें भी साझा की हैं। एक तस्वीर में गेट के आगे पुलिस का वाहन खड़ा है और दूसरी तस्वीर में दरवाजे पर ताला है।

सुप्रीम कोर्ट: हॉकी को राष्ट्रीय खेल घोषित किए जाने की याचिका खारिज

इस बीच जम्मू-कश्मीर पुलिस ने कहा है कि केंद्र शासित प्रदेश में अधिकांश प्रतिबंध वापस ले लिए गए हैं। पुलिस ने ट्विटर पर इस बारे में बताया है। पुलिस ने कहा है कि इंटरनेट भी चालू हो गया है और अब कश्मीर में स्थिति सामान्य है लेकिन उनकी नजर अभी भी बनी हुई है। बता दें कि कश्मीर के अलगाववादी नेता सैयद अली शाह गिलानी के निधन के बाद किसी अप्रिय घटना से बचने के लिए घाटी में इंटरनेट और मोबाइल सेवा सस्पेंड कर दी गई थी।

Related Post

CM Dhami

95% से अधिक बाधित सड़कें मलबा हटाकर पुनः खोली गईं: मुख्यमंत्री धामी

Posted by - August 31, 2025 0
देहारादून: मुख्यमंत्री  पुष्कर सिंह धामी (CM Dhami) के नेतृत्व और सतत निगरानी में प्रदेश में आपदा प्रबंधन एवं राहत कार्य…
cm yogi

सिद्धार्थनगर में सांसद खेल महाकुंभ के समापन कार्यक्रम में शामिल हुए सीएम योगी

Posted by - February 1, 2023 0
सिद्धार्थनगर। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) बुधवार को जिला खेल स्टेडियम में आयोजित सांसद खेल महाकुंभ (Sansad Khel Mahakumbh)के समापन…
भारत में कोरोना

भारत में कोरोना संक्रमण के 34,884 नए मामले सामने आए, मृतकों की संख्या बढ़कर 26,273 हुई

Posted by - July 18, 2020 0
नई दिल्ली। भारत में पिछले 24 घंटे में कोरोना वायरस संक्रमण के 34,884 नए मामले सामने आने के बाद संक्रमितों…
CM Nayab Singh Saini

देश-दुनिया में परचम लहराने वाले खिलाड़ियों की माताओं का सम्मान गौरव का विषय – मुख्यमंत्री

Posted by - January 3, 2025 0
गुडग़ांव: हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी (CM Nayab Singh) ने गुरुग्राम में क्रीड़ा भारती की हरियाणा प्रांतीय ईकाई की…