Stock market

शेयर बाजार : सेंसेक्स 403 अंक उछला तो निफ्टी 115 अंक सुधरा

1536 0

मुम्बई । विदेशी बाजारों से मिले मजबूत संकेतों के बीच रिएल्टी, सीडी और दूरसंचार समूहों में हुई। इस तेज लिवाली के दम पर बुधवार को बीएसई का 30 शेयरों वाला संवेदी सूचकांक सेंसेक्स 403.29 अंक की तेज छलांग लगाई है। सेंसेक्स 46,666.46 अंक के रिकॉर्ड स्तर पर बंद हुआ। नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी भी 114.85 अंक की उछाल के साथ 13,682.70 अंक के नये शिखर पर बंद हुआ।

जनवरी से यात्री और वाणिज्यिक वाहनों के दाम बढा़ने की वाहन निर्माता कंपनी महिंद्रा एंड महिंद्रा की घोषणा से निवेशकों ने कंपनी में जमकर निवेश किया। कंपनी के शेयरों के दाम आज 1.89 प्रतिशत बढ़ गये और यह सेंसेक्स की सबसे कमाऊ कंपनी साबित हुई। बाजार विश्लेषकों के अनुसार, कोरोना वैक्सीन और अर्थव्यवस्था में जल्द सुधार की उम्मीद से बाजार में निवेश धारणा मजबूत रही जिससे विदेशी शेयर बाजारों के साथ घरेलू शेयर बाजार भी तेजी में रहे।

‘कुली नंबर 1’ का नया गाना ‘मम्मी कसम’ रिलीज, देखें Video

सेंसेक्स आज बढ़त में 46,573.31 अंक पर खुला। कारोबार के दौरान 46,704.97 अंक के दिवस के उच्चतम और 46,402.20 अंक के दिवस के निचले स्तर से होता हुआ यह गत दिवस की तुलना में 0.87 प्रतिशत की तूफानी बढ़त के साथ 46,666.46 अंक पर बंद हुआ। सेंसेक्स की 30 में से 21 कंपनियां हरे निशान में और नौ लाल निशान में रहीं।

निफ्टी की शुरुआत भी तेजी में 13,663.10 अंक पर हुई। कारोबार के दौरान 13,692.35 अंक के दिवस के उच्चतम और 13,606.45 अंक के दिवस के निचले स्तर से होता हुआ यह गत दिवस की तुलना में 0.85 प्रतिशत की तेजी में 13,682.70 अंक पर बंद हुआ। निफ्टी की 50 में से 36 कंपनियां तेजी में और 14 गिरावट में रहीं।

आरुषि निशंक ने जीता ग्लोबल वाटर वुमेन इंटरप्रेन्योर पुरस्कार

दिग्गज कंपनियों की तरह छोटी और मंझोली कंपनियों पर भी निवेशक मेहरबान रहे। बीएसई का मिडकैप 0.87 प्रतिशत यानी 154.04 अंक की तेजी में 17,887.91 अंक पर और स्मॉलकैप 0.88 प्रतिशत यानी 155.96 अंक की बढ़त में 17,852.13 अंक पर बंद हुआ।

Related Post

CM Bhajanlal Sharma

प्रधानमंत्री मोदी ने पूरे देश का मिजाज बदला है: मुख्यमंत्री भजनलाल

Posted by - April 3, 2024 0
कोटा। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा (CM Bhajanlal Sharma)  ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने देश का मिजाज बदला है। पहले…
CM Dhami

सीएम धामी ने सैकड़ों युवाओं से किया संवाद, प्रश्नों के दिये जवाब

Posted by - September 19, 2022 0
देहारादून। मुख्यमंत्री  पुष्कर सिंह धामी (CM Dhami) ने रविवार को गोविंद बल्लभ पंत कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय के गांधी हॉल…
इलेक्टोरल बॉन्ड पर संसद में बवाल

इलेक्टोरल बॉन्ड पर संसद में बवाल, विपक्ष ने मोदी सरकार को घेरा

Posted by - November 21, 2019 0
नई दिल्ली। संसद के शीतकालीन सत्र मेंगुरुवार को चौथे दिन लोकसभा में कांग्रेस ने सरकार को चुनावी चंदे वाले इलेक्टोरल…
Bandaru Dattatreya

रैडक्रास सोसायटी के सभी स्वयंसेवक बिना किसी भेदभाव के सच्चे दिल से निभाए अपना दायित्व

Posted by - May 8, 2024 0
चंडीगढ़। हरियाणा के राज्यपाल बंडारू दत्तात्रेय (Bandaru Dattatreya ) ने कहा कि समाज में रह रहे दीन-दुखी, जरूरतमंद, बेसहारा, गरीब…