STF

13 साल से फरार चल रहे इनामी हत्यारोपी को एसटीएफ ने किया गिरफ्तार

827 0

उत्तर प्रदेश पुलिस की स्पेशल टास्क फोर्स (एसटीएफ) और मुजफ्फरनगर कोतवाली पुलिस ने संयुक्त रुप से कार्रवाई करते हुए 13 साल से वांछित चल रहे हत्यारोपी मनोज बावरिया को आज गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।

एसटीएफ प्रवक्ता ने बताया कि मेरठ एसटीएफ की फील्ड इकाई और शहर कोतवाली पुलिस ने सूचना के आधार पर आज संयुक्त रुप से कार्रवाई करते हुए दोपहर करीब डेढ़ बजे शनि मन्दिर गेट से करीब बकरा मार्किट चुंगी नम्बर-दो से हत्यारोपी मनोज को गिरफ्तार कर लिया। यह बदमाश 13 साल से फरार चल रहा था।

यूपी एसटीएफ ने की गिरफ्तारी

प्रवक्ता ने बताया कि वर्ष 2007 में मुजफ्फरनगर कोतवाली में दर्ज महिला की हत्या के मामले में वांछित अपराधी मनोज पर इनाम भी घोषित था। गिरफ्तार हत्यारोपी ने पूछताछ में बताया कि वह मूल रुप से राजस्थान का रहने वाला है और वर्ष 2006 में अपने दोस्त गजराज, धमण्डी, बिरजू बावरिया के यहॉ मुजफ्फरनगर आकर रहने लगा। वह यहीं रहते हुए उसके साथी आसपास के क्षेत्रों में जेब काटने के लिए जाते थे। वर्ष 2007 में रामलीला टिल्ला की रहने वाली महिला सुशीला देवी की हत्या उसने अपने साथी गजराज, बिरजू एंव घमण्डी के साथ मिलकर कर दी थी, जिसमें गजराज को पुलिस ने अगले ही दिन पकड लिया था।

Related Post

G-20

G-20 सम्मेलन में प्रतिभाग करने जौलीग्रांट एयरपोर्ट पहुंचा प्रतिनिधिमंडल, स्थानीय गीतों पर थिरके

Posted by - June 25, 2023 0
ऋषिकेश। उत्तराखंड के नरेंद्र नगर में G-20 सम्मेलन में प्रतिभाग करने को 46 सदस्यों का प्रतिनिधिमंडल के रविवार को जौलीग्रांट…
एलएलबी पेपर लीक

लखनऊ विश्वविद्यालय में एलएलबी पेपर लीक से भड़के छात्रों ने शिक्षकों को किया कैद

Posted by - December 12, 2019 0
लखनऊ। लखनऊ विश्वविद्यालय में एलएलबी पेपर लीक मामले पर बवाल बढ़ता जा रहा है। बुधवार को छात्रों ने नए परिसर…
CM Bhajan Lal

सरदार वल्लभ भाई पटेल दृढ़ संकल्प और साहस के प्रतीक – मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

Posted by - October 29, 2024 0
जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा (CM Bhajan Lal Sharma) ने कहा कि लौह पुरूष सरदार वल्लभ भाई पटेल ने भारतीय रियासतों…