SpiceJet

899 रुपये में करें हवाई यात्रा, ऑफर की आखिरी तारीख आज

1638 0

नई दिल्ली। अगर आप कम कीमत में हवाई सफर का आनंद लेना चाहते हैं, तो आपके पास सिर्फ आज तक का मौका है। स्पाइसजेट (SpiceJet) ने नए साल में घरेलू विमान यात्रियों के लिए शानदार ऑफर की पेशकश की है।

एयरलाइन अपनी ‘बेफिक्र सेल’ के तहत सिर्फ 899 रुपये में हवाई यात्रा यात्रा का आनंद लेने का अवसर दे रही है। इस सेल में घरेलू रूट्स पर कंपनी के टिकटों का दाम 899 रुपये से शुरू हो रहा है। इस सेल के तहत कम दाम पर टिकटों की बुकिंग 17 जनवरी तक की जा सकती है।

राम मंदिर निर्माण में अक्षय कुमार ने दिया चंदा, कहा- उम्मीद है आप भी जुड़ेंगे

कंपनी ने अपनी वेबसाइट पर लिखा है कि यात्री एक अप्रैल, 2021 से 30 सितंबर, 2021 के टिकटों के लिए इस ऑफर का लाभ उठा सकते हैं। इसके अलावा कंपनी ने इस सेल के तहत कुछ अन्य आकर्षक बेनिफिट्स देने की भी घोषणा की है। एयरलाइन प्रत्येक ग्राहक को प्रति फ्लाइट बेस फेयर की बराबर राशि का एक मुफ्त वाउचर भी दे रही है। हालांकि, यह वाउचर अधिकतम ए​क हजार रुपये का हो सकता है। इसके अलावा ‘बेफिक्र सेल’ के तहत एयरलाइन यात्रा से 21 दिन पहले तक टिकटों की एक बार नि:शुल्क रिश्डयूलिंग और कैंसलेशन की सुविधा भी दे रही है।

स्पाइसजेट (SpiceJet)  ने एक ट्वीट में कहा है कि अगर आपने अभी तक सेल का फायदा नहीं उठाया है, तो बेफिक्र सेल के तहत 17 जनवरी तक टिकटों की बुकिंग करें। सिर्फ 899 रुपये से घरेलू यात्रा के लिए टिकट बुक करें। इसके अलावा बिना किसी शुल्क के टिकट कैंसल करने या डेट चेंज करने की सुविधा का भी लाभ उठा सकते हैं। साथ ही अपने टिकट के बेस फेयर के बराबर का फ्री फ्लाइट वाउचर भी प्राप्त कीजिए। यात्रा अवधि 1 अप्रैल से 30 सितंबर के बीच है।

एयरलाइन ने बताया कि फ्री फ्लाइट वाउचर 28 फरवरी, 2021 तक वैध रहेगा। इन वाउचर्स को न्यूनतम 5,500 रुपये तक के मिनिमम ट्रांजैक्शन वाली नई बुकिंग में रीडिम किया जा सकेगा। इन वाउचर्स का लाभ एक अप्रैल, 2021 से 30 सितंबर, 2021 के बीच की यात्रा के लिए उठाया जा सकेगा। केवल स्पाइसजेट (SpiceJet)  की ऑफिशियल वेबसाइट से की जाने वाली टिकट बुकिंग के लिए ही इन वाउचर्स का इस्तेमाल किया जा सकेगा।

Related Post

champat rai

राम मंदिर के लिए अब तक जुटाए 2500 करोड़, मुस्लिम समुदाय बढ़-चढ़कर दिया दान

Posted by - March 7, 2021 0
नई दिल्ली । राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के महासचिव चंपत राय ने शनिवार को दिल्ली में मीडिया से बातचीत…
बदमाशो ने एक बार फिर दी लखनऊ पुलिस को चुनौती

बदमाशो ने एक बार फिर दी लखनऊ पुलिस को चुनौती

Posted by - March 3, 2021 0
लखनऊ कमिश्नरेट पुलिस ने सोमवार की दोपहर अमीनाबाद में जुगल किशोर ज्वेलर्स के शोरूम मे हुई करोड़ों की चोरी की वारदात का खुलासा किया ही था कि बीती रात बेखौफ बदमाशों ने पुलिस को चुनौती देते हुए असलहों के दम पर डकैती की बड़ी वारदात को अंजाम दे दिया। आधा दर्जन बदमाशों ने गाजीपुर थाना क्षेत्र के रविन्द्रपल्ली में कोरियर कम्पनी के दफ्तर में मौजूद तीन कर्मचारियों को बन्धक बनाकर चार लाख रूपए से ज्यादा की नकदी लूट ली। वारदात को अंजाम देने के बाद बदमशों ने तीनों कर्मचारियो को बाथरूम मे कैद कर दिया गया। सूचना पाकर पहुॅची पुलिस ने जॉच के बाद डकैती का मुकदमा दर्ज कर लिया है। 13 साल से फरार चल रहे इनामी हत्यारोपी को एसटीएफ ने किया गिरफ्तार डीसीपी का कहना है कि बदमाशो की संख्या 6 थी। पांच बदमाश दफ्तर के अन्दर दाखिल हुए थे और एक बदमाश मोटर साईकिल के साथ बाहर खड़ा था। डीसीपी के अनुसार सीसीटीवी कैमरों की फुटेज की जॉच कर बदमाशो की पहचान कर उन्हे गिरफ्तार करने का प्रयास जारी है। यूपी एसटीएफ ने की गिरफ्तारी…

थैंक्स हरदा ! बोले अटल के परिजन

Posted by - August 7, 2021 0
भाजपा की पूर्ववर्ती  भारतीय जनसंघ के स्थापना-पुरुष पं. दीनदयाल उपाध्याय के प्रपौत्र न्यायविद चंद्रशेखर पंडित भुवनेश्वर दयाल  उपाध्याय (c s…