मोदी कैबिनेट में JDU को मिला एक पद, RJD बोली- नीतीश ने बीजेपी के आगे घुटने टेक दिए है

681 0

मोदी सरकार के मंत्रिमंडल विस्तार हो चुका है, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपनी टीम में कुल 43 नए मंत्रियों को शामिल किया है। जनता दल यूनाइटेड के एक नेता को मंत्री पद दिया गया है, इसे लेकर राष्ट्रीय जनता दल ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर हमला बोला है।

आरजेडी प्रवक्ता मृत्युंजय तिवारी ने कहा- 2019 में जेडीयू को 1 पद दिया जा रहा था तो नहीं लिया लेकिन अब 2 साल बाद एक मंत्री पद मिलने पर राजी हो गए। उन्होंने कहा- एक बार फिर से पलटी मार दी है, नीतीश कुमार ने पूरी तरीके से बीजेपी के सामने आत्मसमर्पण कर दिया है। मृत्युंजय कुमार ने आगे कहा कि जेडीयू घुटना टेककर मोदी मंत्रिमंडल में एक पद पर राजी हो गई, अब घुटने टेक दिए|

मृत्युंजय कुमार ने कहा आगे कहा कि जनता दल यूनाइटेड (जेडीयू) ने एक बार फिर से पहलटी मार कर राजनीति की है और यू-टर्न ले लिया है। पार्टी ने पूरी तरीके से भाजपा के सामने आत्मसमर्पण कर दिया है। आररजेडी ने नीतीश कुमार पर जातिवाद होने का भी आरोप लगाते हुए कहा कि आरसीपी सिंह जिन्हें मोदी कैबिनेट में शामिल किया गया है वह भी नीतीश कुमार के जैसे कुर्मी समाज से आते हैं। इस वजह से उनको तरजीह दी गई है।

बता दें कि बुधवार को मोदी कैबिनेट में हुई हेरबदल में जेडीयू कोटे से केवल आरसीपी सिंह को कैबिनेट मंत्री बनाया गया है। इसके साथ ही उन्हें इस्पात मंत्रालय की जिम्मेदारी दी गई है। शुरुआत में जेडीयू का मानना था कि इस कोटे से तीन-चार मंत्रियों को शामिल किया जा सकता है, लेकिन मोदी कैबिनेट में सिर्फ आरसीपी सिंह को ही स्थान मिला।

Related Post

Yogi Cabinet

छोटे उद्यमियों को तोहफा, दुर्घटना में मौत या विकलांगता होने पर परिजनों को पांच लाख रुपये देगी योगी सरकार

Posted by - June 28, 2023 0
लखनऊ। उत्तर प्रदेश में एमएसएमई (MSME) सेक्टर को प्रोत्साहित कर रही योगी सरकार (Yogi Government) ने अब सूक्ष्म उद्यमियों को…

कांग्रेस के हरेन्द्र मलिक और पूर्व विधायक पंकज समेत कई नेता सपा में शामिल

Posted by - October 29, 2021 0
लखनऊ। उत्तर प्रदेश में अगले साल 2022 में होने वाले विधानसभा चुनाव को लेकर सभी सियासी दल अपना कुनबा बढाने में…
Savin Bansal

हालात कितने भी कठिन हों, शिक्षा नहीं रुकेगी—होनहार बेटियों के भविष्य में DM सविन की पहल

Posted by - January 9, 2026 0
देहरादून: जिलाधिकारी सविन बंसल (Savin Bansal) विषम परिस्थितियों से जूझ रही होनहार बेटियों की शिक्षा को पुनर्जीवित कर उनके उज्ज्वल…
Mayur Dixit

जिलाधिकारी ने किया सोलानी तटबन्ध का स्थलीय निरीक्षण , अधिशासी अभियन्ता सिंचाई को दिये निर्देश

Posted by - July 2, 2025 0
हरिद्वार/लक्सर:  जिलाधिकारी मयूर दीक्षित (Mayur Dixit) ने मंगलवार को जनपद के दूरस्थ क्षेत्र ढ़ाढ़ेरी पहुॅचकर सोलानी नदी तटबन्ध क्षेत्र का…