collision

तेज रफ्तार कार नहर में गिरी, पांच की मौत

644 0

मेदिनीनगर। जिले में बारात से लौट रही एक कार(Car) नवीनगर- जपला मुख्य मार्ग पर हुसैनाबाद थाना क्षेत्र के अकौनी गांव के पास अनियंत्रित होकर नहर(Canal) में गिर गई। इससे कार(Car) में सवार पांच लोगों की मौत हो गई, जबकि एक की हालत गंभीर है। उन्हें उत्तर प्रदेश के वाराणसी बीएचयू अस्पताल भेजा गया।

मृतकों में सारे लोग झारखंड के छतरपुर थाना क्षेत्र के रहने वाले हैं। छतरपुर से ही बारात बिहार के नवीनगर गई थी। मृतकों में छतरपुर के खाटिन निवासी रंजीत कुमार, खजुरी निवासी अभय कुमार, सड़मा के अक्षय कुमार एवं छतरपुर के शुभम कुमार और बबलू कुमार शामिल हैं।

बताया जाता है कि बिहार के नबीनगर के दीघा गांव में बारात में शामिल होने के बाद सारे लोग कार(Car) से लौट रहे थे। रविवार तड़के करीब चार बजे नवीनगर-जपला मुख्य पथ पर हुसैनाबाद थाना क्षेत्र के अकौनी गांव में कार(Car) अनियंत्रित होकर नहर में पलट गई।

यमुना एक्सप्रेसवे पर भीषण हादसे में 5 की मौत

इससे मौके पर ही पांच लोगों की मौत हो गई, जबकि दो लोगों को यूपी के वाराणसी बीएचयू अस्पताल बेहतर इलाज के लिए भेजा गया।

घटना के बाद अकौनी गांव के लोगों ने किसी तरह वाहन में फंसे शवों को बाहर निकाला, वहीं घायलों को इलाज के लिए भेजा गया।

हादसों का शनिवार! अलग-अलग दुर्घटनाओं में 15 की मौत, 17 घायल

Related Post

Cow

प्रदेश की 6200 गौशालाओं में हर्षोल्लास से मनाई जाएगी जन्माष्टमी, तैयारियां जोरों पर

Posted by - August 18, 2022 0
लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) प्रदेश के मुखिया होने के साथ-साथ गौ सेवा को लेकर भी हमेशा सुखिर्यों में…
CM Dhami

सीएम धामी ने हरिद्वार जनपद को दी 1168 करोड़ रूपये की विकास योजनाओं की सौगात

Posted by - February 12, 2024 0
देहरादून: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी (CM Dhami) ने सोमवार को ऋषिकुल मैदान हरिद्वार में नारी शक्ति महोत्सव कार्यक्रम में विशाल…
CM Dhami

शिक्षा के क्षेत्र में कार्य करना सेवा का कार्य होता: सीएम धामी

Posted by - September 22, 2022 0
देहारादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी (CM Dhami) (CM Dhami) ने गुरुवार को राजावाला, देहरादून स्थित दि इण्डियन पब्लिक स्कूल के…
Aipan Art

बेंगलुरु में गूंजी उत्तराखंड की लोक आत्मा, ऐपण कला ने We Utsav में बटोरा सबका ध्यान

Posted by - February 14, 2026 0
देहरादून : भारतीय उद्यमिता विकास संस्थान (EDII) द्वारा दिनांक 14 फरवरी को आयोजित एक दिवसीय We Utsav कार्यक्रम में महिला उद्यमियों…