CM Bhajan Lal

राइजिंग राजस्थान समिट से प्रदेश की वैश्विक स्तर पर बढ़ेगी साखः मुख्यमंत्री भजनलाल

211 0

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा (CM Bhajan Lal) ने कहा कि राइजिंग राजस्थान ग्लोबल इस्वेस्टमेंट समिट से प्रदेश की वैश्विक स्तर पर साख बढेगी। उन्होंने कहा कि समिट के दौरान आयोजित होने वाले सांस्कृतिक कार्यक्रमों सहित अन्य गतिविधियों में राजस्थान की लोक संस्कृति एवं लोक कला से संबंधित थीम को ज्यादा से ज्यादा जोड़ा जाए। जिससे इस ग्लोबल समिट में भाग लेने वाले देश-विदेश के निवेशकों को भी राजस्थान की समृद्ध एवं लुभावनी लोक संस्कृति की झलक देखने को मिले।

शर्मा (CM Bhajan Lal) सोमवार को मुख्यमंत्री कार्यालय में राइजिंग राजस्थान ग्लोबल इंवेस्टमेंट समिट के आयोजन की तैयारियों को लेकर समीक्षा कर रहे थे। उन्होंने निर्देश दिए कि 9 से 11 दिसम्बर तक आयोजित होने वाली इस समिट की तैयारियों को अन्तिम रूप देते हुए समिट का सफल आयोजन सुनिश्चित किया जाए।

बैठक में मुख्यमंत्री (CM Bhajan Lal) ने निर्देश दिए कि इस समिट के प्रवासी राजस्थान कॉन्क्लेव में ज्यादा से ज्यादा प्रवासी राजस्थानियों को आमंत्रित किया जाए तथा कार्यक्रम की थीम को राजस्थान की संस्कृति से भी जोड़ा जाए। इस दौरान राज्य सरकार द्वारा प्रदेश में निवेश को लेकर किए जा रहे प्रयासों से रूबरू करवाया जाए। साथ ही, उन्होंने प्रदर्शनी में एक जिला-एक उत्पाद, राजीविका एवं कंट्री पार्टनर के पवेलियन लगाए जाने के संबंध में जानकारी ली एवं इस संबंध में उचित दिशा-निर्देश दिए।

सेक्टरल व कंट्री सेशन्स एवं एमएसएमई कॉन्क्लेव का होगा आयोजन

शर्मा (CM Bhajan Lal) ने कहा कि समिट के दौरान पर्यटन, शिक्षा, वित्त सहित विभिन्न क्षेत्रों एवं विभिन्न देशों के निवेश से संबंधित सेक्टरल एवं कंट्री सेशन्स आयोजित किए जाएंगे। इन सेशन्स में भाग लेने वाले प्रतिभागियों को पैनल वार्ता के लिए उचित समय निर्धारित किए जाए एवं सभी सुविधाएं सुनिश्चित की जाए। उन्होंने समिट के उद्घाटन सत्र, प्रदर्शनी एवं एमएसएमई कॉन्क्लेव के आयोजन के संबंध में भी समीक्षा की।

बैठक में मुख्य सचिव सुधांश पंत, अतिरिक्त मुख्य सचिव मुख्यमंत्री कार्यालय शिखर अग्रवाल, प्रमुख शासन सचिव उद्योग एवं वाणिज्य अजिताभ शर्मा, प्रमुख सचिव (मुख्यमंत्री) आलोक गुप्ता, शासन सचिव पर्यटन रवि जैन, आयुक्त उद्योग एवं वाणिज्य रोहित गुप्ता, रीको प्रबंध निदेशक इंद्रजीत सिंह सहित वरिष्ठ अधिकारीगण उपस्थित रहे।

Related Post

DM Savin Bansal

जिलाधिकारी ने नई सस्ता गल्ला की राशन दुकानों के लिए टेण्डर करने के दिए निर्देश

Posted by - June 12, 2025 0
देहरादून: जिलाधिकारी सविन बसंल (DM Savin Bansal) जिला पूर्ति कार्यालय में सरकारी सस्ते गल्ले की नई दुकानों के लिए प्रस्तावित…
CM Yogi

प्रधानमंत्री मोदी ने चौधरी साहब के मूल्यों और आदर्शों का बढ़ाया मान : सीएम योगी

Posted by - April 5, 2024 0
बागपत । मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi)  ने शुक्रवार को यहां गेटवे इण्टरनेशनल स्कूल के मैदान में विजय शंखनाद रैली को…

कोविंड19 के नियमों को पालन कराने हेतु पुलिस ने लोगो से की अपील

Posted by - March 21, 2021 0
उपजिलाधिकारी मलिहाबाद  के नेतृत्व में तहसीलदार शम्भू शरण व सीओ मलिहाबाद योगेंद्र कुमार ने तहसील क्षेत्र के अंतर्गत कस्बा बाजार…
savin bansal

जिला प्रशासन का ड्रग्स के विरूद्ध महाअभियान का आगाज, UPES संस्थान में हुई बच्चों की ड्रग टेस्टिंग

Posted by - November 30, 2025 0
देहरादून: जिलाधिकारी सविन बंसल (Savin Bansal) ने नशीले पदार्थों के अवैध कारोबार व विद्यार्थियों में बढती नशे की प्रवृत्ति पर…