सपा प्रत्याशी की महिला प्रस्तावक के कपड़े फाड़ने के आरोप में BJP सांसद का रिश्तेदार गिरफ्तार

653 0

उत्तर प्रदेश में ब्लॉक प्रमुख का चुनाव चल रहा है, सत्ताधारी भाजपा के कार्यकर्ता एवं प्रत्याशी जमकर गुंडई करते नजर आ रहे हैं, इसका एक वीडियो भी वायरल हुआ है। दरअसल लखीमपुर जिले के पसगवां ब्लॉक में सपा प्रत्याशी रितु सिंह की महिला प्रस्तावक अनीता यादव को खींचकर उनके कपड़े फाड़ दिए गए। इस घटना को लेकर एक बड़ी खबर आ रही है कि कपड़े फाड़ने के आरोप में बीजेपी सांसद रेखा वर्मा के रिश्तेदार यश वर्मा को गिरफ्तार कर लिया गया है।

इस घटना को लेकर आप सांसद संजय सिंह ने ट्वीट कर कहा- क्या चुनाव आयोग नाम की संस्था समाप्त हो चुकी है? ब्लॉक प्रमुख चुनाव रद्द हो। बता दें कि उत्तर प्रदेश के 75 जिलों के 825 ब्लॉक प्रमुखों के लिए 10 जुलाई को वोटिंग होगी,10 जुलाई को ही रात तक नतीजे घोषित हो जाएंगे।

जिले के बड़रांव ब्लाक के नामांकन कक्ष में घोसी विधानसभा के भाजपा विधायक विजय राजभर ने एक महिला प्रत्याशी के हाथ से झपट्टा मारकर पर्चा छिनने के बाद फाड़ने की कोशिश की गई। मौके पर तैनात अपर पुलिस अधीक्षक समेत अन्य पुलिस कर्मियों ने किसी तरह से विधायक को पर्चा फाड़ने से रोका। इस दौरान महिला प्रत्याशी समर्थक और विधायक के बीच धक्का मुक्की भी हुई। पुलिस की सख्ती के बाद विधायक निकल गये। इसके बाद महिला प्रत्याशी ने पर्चा दाखिल किया।

बड़रांव ब्लाक के लिये भाजपा ने अपना उम्मीदवार वंदना राय को घोषित किया है। इनका नामांकन कराने के लिये घोसी के विधायक विजय राजभर भी आये थे। भाजपा की कार्यकर्ता पूजा मिश्रा भी अपने लोग देवेश पांडेय, अरविंद और दो महिलाओं के साथ नामांकन कक्ष में पहुंची। जैसे ही अपने हाथ में पर्चा लेकर मेज पर दाखिल करने के लिये रखी कि मौके पर मौजूद भाजपा के विधायक विजय राजभर ने झपट्टा मारकर पर्चा छिनकर फाड़ने का प्रयास किया। देखते ही देखते महिला प्रत्याशी के समर्थक और विथायक के बीच धक्का मुक्की होने लगी।

स्थिति काफी तनाव पूर्ण हो गई। किसी तरह से पुलिस ने पर्चा फाड़ने नहीं दिया। बाद में महिला प्रत्याशी ने अपना नामांकन किया। मौके पर मौजूद अपर पुलिस अधीक्षक टीएन त्रिपाठी ने बताया कि पर्चा फाड़ने नहीं दिया गया। मामले में पूजा मिश्रा का कहना है कि उनको नामांकन करने से रोकने के लिया विधायक ने ऐसा कृत्य किया। मामले में विधायक विजय राजभर ने कहा कि उनके व्दारा ऐसी किसी भी प्रकार की घटना नहीं की गई।

Related Post

Vandana started working in soft toys after taking training under ODOP.

झांसी की वंदना के सपनों को ODOP ने लगाए पंख, IITF में लगाएंगी सॉफ्ट टॉयज की प्रदर्शनी

Posted by - November 13, 2025 0
झांसी। प्रधानमंत्री के मार्गदर्शन और सीएम योगी आदित्यनाथ के निर्देशन और उत्साहवर्धन ने उत्तर प्रदेश सहित देशभर के बहुत सारे…
E-Transport

मुख्यमंत्री का निर्देश, आगामी 10 वर्षों में 50 फीसद तक बढ़ाएं ग्रॉस एनरोलमेन्ट रेशियो

Posted by - August 11, 2024 0
लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) ने रविवार को प्रदेश में राष्ट्रीय शिक्षा नीति (NEP) 2020 के दृष्टिगत अब तक…
School Chalo Abhiyan

बच्चों का रोली-टीका कर स्कूल चलो अभियान का प्रमुख सचिव बेसिक शिक्षा ने प्रारंभ किया

Posted by - July 1, 2024 0
लखनऊ। बच्चों को शिक्षा से जोड़कर उनके बेहतर भविष्य निर्माण को लेकर परिषदीय विद्यालयों में स्कूल चलो अभियान (School Chalo…