SP

अपने हाथो से इंजीनियरिंग कॉलेज की दीवार गिराने पर सपा विधायक पर मुकदमा

432 0

प्रतापगढ़: यूपी के प्रतापगढ़ (Pratapgarh) में अभी तीन दिन पहले सपा (SP) विधायक का निर्माणाधीन इंजीनियरिंग कॉलेज का निरीक्षण करते हुए वहां की दिवार गिराना महंगा पड़ गया है। अमरोन्ट्रांस इन्फ़ाटेक नोएडा फर्म के मैनेजर ने निर्माणाधीन इंजीनियरिंग कॉलेज का निरीक्षण कर दीवार गिराने के मामले में रानीगंज से सपा (SP) विधायक आरके वर्मा पर मुकदमा दर्ज कराया है। इसके साथ ही 6 नामजद और 45 अज्ञात समर्थकों पर कधई कोतवाली में मुकदमा दर्ज किया गया है। इसमें धमकी, गाली-गलौज, बलवा, सरकारी संपत्ति को नुकसान पहुंचाने समेत कई संगीन धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है।

मैनेजर की शिकायत पर शासन के निर्देश के बाद विधायक पर मुकदमा लिखा गया है। अमरोन्ट्रांस इन्फ़ाटेक नोएडा फर्म के मैनेजर का आरोप है विधायक सात गाड़ियों से निर्माणाधीन इंजीनियरिंग कॉलेज निरीक्षण करने रानीगंज विधानसभा के शिवसत गांव पहुंचे, जहां विधायक के समर्थकों द्वारा नई बन रही इंजीनियरिंग कॉलेज के दीवार को हिला दिया गया।

क्रिकेट की दुनिया में कोरोना की एंट्री, रोहित शर्मा हुए पॉजिटिव

इसके बाद विधायक आरके वर्मा ने दीवार गिरा दिया और उसका वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। मैनेजर द्वारा जब विधायक आरके वर्मा को मना किया तो उनके द्वारा धमकी और गाली गलौज किया गया सार्वजनिक संपत्ति को जमकर नुकसान पहुंचाया गया।

पाकिस्तान जेल में बंद सरबजीत की रिहाई के लिए लड़ने वाली बहन का निधन

Related Post

Bulandsahar Case

पत्नी के चरित्र पर शक के चलते किया हथौड़े से वार, दो बेटियों को भी उतारा मौत के घाट

Posted by - March 3, 2021 0
बुलंदशहर (Bulandshahr) । जिले में सिरफिरे पति ने पत्नी और तीन बेटियों पर हथौड़े से हमला कर दिया, जिसमें पत्नी और…
Noida International Airport.

जेवर एयरपोर्ट निरीक्षण पर सीएम योगी: यूपी की विकास उड़ान को मिल रही नई रफ़्तार

Posted by - October 25, 2025 0
गौतमबुद्धनगर । मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) ने शनिवार को नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट (Noida International Airport) , जेवर का स्थलीय…
CM Yogi

जनजातीय संस्कृति के संरक्षण के लिए पूरी तत्परता से कार्य कर रहा देशः सीएम योगी

Posted by - January 5, 2025 0
लखनऊ: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में जनजातीय संस्कृति के संरक्षण…
गठबंधन से इनकार पर कांग्रेस का बयान

यूपी में गठबंधन से मायावती का इनकार,कांग्रेस ने कहा – हमें उनकी जरूरत नहीं

Posted by - March 13, 2019 0
लखनऊ। लोकसभा चुनाव 2019 में बसपा कांग्रेस के साथ किसी भी राज्य में गठबंधन नहीं करेगी। बसपा सुप्रीमो मायावती ने…