akhilesh yadav

अखिलेश यादव के सामने सपा के महासचिव ने जिलाध्यक्ष को मंच पर जड़ा थप्पड़

521 0

आगरा। बाह विधानसभा में समाजवादी पार्टी (SP) के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव (Akhilesh Yadav) जनसभा को संबोधित करने पहुंचे थे। मंच पर उस समय अजीबोगरीब सा माहौल हो गया जब पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव (general secretary) और पूर्व केंद्रीय मंत्री  रामजीलाल सुमन ने जिला अध्यक्ष (District President) जीतेंद्र वर्मा पर मंच पर तमाचा दिखा दिया। यह देखकर पूर्व सीएम अखिलेश यादव भी अपनी हंसी नहीं रोक पाए।

दरअसल, अखिलेश यादव आगरा की बाह सीट पर प्रचार करने पहुंचे थे। यहां रामजी सुमन मंच से जनता को संबोधित कर रहे थे। इस वक्त अखिलेश यादव और जिला अध्यक्ष जीतेंद्र वर्मा आपस में बातचीत कर रहे थे। यह बात रामजीलाल को पसंद नहीं आई।

उन्होंने दो बार जिला अध्यक्ष को अपने भाषण के बीच में इशारा करके बात करने से मना किया। लेकिन जब जीतेंद्र वर्मा ने अखिलेश से बात करना बंद नहीं किया, तो रामजीलाल माइक छोड़कर जिला अध्यक्ष के पास आए और तमाचा दिखा दिया।

अखिलेश यादव का ऐलान- सपा सरकार बनने पर आईटी सेक्टर में 22 लाख रोजगार देंगे

आगराः बाह विधानसभा क्षेत्र में सभा के दौरान सपा के राष्ट्रीय महासचिव और पूर्व सांसद रामजीलाल सुमन ने पार्टी जिलाध्यक्ष जितेन्द्र वर्मा को तमाचा दिखा दिया, जिससे वह सहम गए, यह देखकर अखिलेश यादव हंस पड़े और माहौल को हल्का करने का प्रयास किया रामजीलाल के तमाचा हटाने के बाद जिला अध्यक्ष और राष्ट्रीय अध्यक्ष की हंसी छूट गई और दोनों जोर जोर से हंसने लगे। इसके बाद दोनों ने बातचीत भी करना बंद कर दिया।

लाल टोपी भाजपा को सत्ता से बाहर का रास्ता दिखाएगी : अखिलेश

इसके बाद अखिलेश यादव ने सभा को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने सत्ताधारी भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) पर जमकर हमला बोला तो साथ ही सीएम योगी को भी निशाने पर रखा। अखिलेश ने किसानों के साथ ही युवाओं को भी रिझाने के लिए वादों के तीर खूब चलाए। अखिलेश यादव ने कहा कि सत्ता में आए तो यूपी में आलू की प्रोसेसिंग यूनिट लगाएंगे। अखिलेश यादव इतने पर ही नहीं रुके। समाचार एजेंसी एएनआई के मुताबिक उन्होंने ये भी कहा कि यदि जरूरत पड़ी तो हम वोडका प्लांट भी लगवाएंगे।

Related Post

Registration will be required for installing lift/escalator

अब परिसरों में लिफ्ट व एस्केलेटर लगाने के लिए कराना होगा रजिस्ट्रेशन

Posted by - July 17, 2024 0
लखनऊ: उत्तर प्रदेश के नगर विकास एवं ऊर्जा मंत्री एके शर्मा (AK Sharma) ने बताया कि नगरीय क्षेत्रों में बहुमंजिला…
Theme parks will be built in Mathura and Ayodhya

मथुरा में कृष्ण लोक पार्क और अयोध्या में बनेगा लव-कुश पार्क व श्रीपुरुषोत्तम दर्शन अनुभव केंद्र

Posted by - April 18, 2025 0
लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) के मार्गदर्शन में मथुरा और अयोध्या में भगवान श्रीकृष्ण और प्रभु श्रीराम के जीवन…
CM Yogi

पिछली सरकारों ने ऑटो ट्रेक्टर लिमिटेड को किया बंद, हम इंडस्ट्रियल पार्क बना रहे: सीएम योगी

Posted by - May 1, 2023 0
प्रतापगढ़। आंवले के जरिये लोगों की सेहत सुधारने वाले प्रतापगढ़ के विकास को भाई-बहन की जोड़ी और बुआ-बबुआ की पार्टियों…
Mamta Banerjee

कोरोना के हालात पर पीएम मोदी को इस्तीफा दे देना चाहिए: ममता

Posted by - April 19, 2021 0
बैरकपुर/ कृष्णानगर/गायघाट/तेहट्टा (पश्चिम बंगाल)। पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने रविवार को कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को कोविड-19…